सोनभद्र अवैध खनन, अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु की जाये प्रभावी कार्यवाही-जिलाधिकारी

सोनभद्र अवैध खनन, अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु की जाये प्रभावी कार्यवाही-जिलाधिकारी

अवैध खनन व अवैध परिवहन पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु गठित टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाये-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये,

इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जायें।उन्होंने कहा कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु गठित टीम द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जाये और अवैध परिवहन व खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाये, उन्होंने कहा कि बालू, गिट्टी से सम्बन्धित जो पट्टे समाप्त हो गये है और उनका संचालन नहीं हो रहा है,

उन पट्टों के संचालन हेतु नया विज्ञापन जारी कर नये पट्टे देने की कार्यवाही की जाये और राजस्व की वसूली प्रतिमाह निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, उन्होंने कहा कि खनन पट्टों से सम्बन्धित वन विभाग के पास जो भी पत्रावली लम्बित है, उसका निस्तारण समय से कराना सुनिश्चित करेंगें,

इस दौरान उन्होंने कहा कि खनन विभाग, ए0आर0टी0ओ0 द्वारा ओवर लोडिग करने वाले वाहनों की जॉच प्रभावी ढंग से की जाये। उन्होंने कहा कि अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकरी द्वारा खनन पट्टों का समय-समय पर  निरीक्षण किया जाये।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी ओबरा श्री विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री आशीष त्रिपाठी, ज्येष्ठ खान अधिकारी श्री कमल कश्यप सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई; पैर में गोली लगने के बाद आरोपी…

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान सोनभद्र डीएम ने ट्रैकसूट व जूते प्रदान कर पहल का किया शुभारंभ   सोनभद्र। नगर पंचायत पिपरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी