सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की सदर तहसील इकाई के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र एवं अन्य पत्रकार साथियों ने शुक्रवार को सदर विधायक (रॉबर्ट्सगंज) भूपेश चौबे को पत्रकार हितों से जुड़ी आवश्यक मांगों का ज्ञापन सौंपा

ग्रामीण पत्रकारों के हितों के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की सदर तहसील इकाई के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र एवं अन्य पत्रकार साथियों ने शुक्रवार को सदर विधायक (रॉबर्ट्सगंज) भूपेश चौबे को पत्रकार हितों से जुड़ी आवश्यक मांगों का ज्ञापन सौंपा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों का प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है, जिसका पंजीकरण संख्या 1153/86 है। संगठन की शाखाएं प्रदेश के 18 मंडलों, 75 जनपदों तथा 551 तहसीलों में गठित होकर सुचारु रूप से कार्य कर रही हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि अत्यंत कठिन परिस्थितियों में कार्य करने वाले इन पत्रकारों को सरकार एवं संस्थानों की ओर से कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। वे अनेक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। इनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए निम्नलिखित मांगें रखी गईं :

– तहसील स्तर पर मान्यता प्रदान करने हेतु निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पत्र संख्या-1484/सू.एवं ज.स.वि.(प्रेस)-36/2004 दिनांक 19-06-2008 को संशोधित कर सभी दैनिक समाचार पत्रों के संवाददाताओं को मान्यता प्रदान करने के आदेश जारी किए जाएं।
– पत्रकार हितों की रक्षा के लिए जिला स्तरीय स्थायी समिति की नियमित बैठकें कराई जाएं तथा मंडल मुख्यालय पर मंडलायुक्त और तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थायी समिति गठित की जाए, जिसमें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया जाए।
– ग्रामीण पत्रकारों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान कार्ड तथा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाए।
– प्रदेश स्तर पर गठित पत्रकार मान्यता समिति एवं विज्ञापन मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के दो प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाए।
– लखनऊ में दारुलशफा स्थित संगठन के कार्यालय हेतु निःशुल्क भवन उपलब्ध कराया जाए।
– ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के अध्ययन एवं समाधान के लिए ग्रामीण पत्रकार आयोग का गठन किया जाए।
– पत्रकारिता दायित्व निर्वहन के दौरान उत्पन्न विवादों में प्राथमिकी दर्ज करने से पूर्व किसी सक्षम राजपत्रित अधिकारी से जांच कराने का आदेश जारी किया जाए।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि वे संगठन की मांगों को मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया के लिए एक सभा भवन बनाए जाने की मांग वे हमेशा से चाहते हैं। टोल प्लाजा से संबंधित मुद्दे पर उन्होंने बताया कि यह केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित होता है, फिर भी इस पर विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर सदर तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष सेराज अहमद, महामंत्री बृजेश कुमार सिंह, भानू प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संतेश्वर सिंह, जितेंद्र तिवारी, अमित कुमार, अभिषेक कुमार, रामकेश यादव, रविंद्र कुमार, विजय शंकर पाण्डेय, सत्य नारायण मौर्य, इरफान, कन्हैया लाल सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’ विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण सोनभद्र की महिलाओं…

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस