दुद्धी क्षेत्र में काम करने के लिए संवेदनशीलता जरूरी -डॉक्टर विश्राम

दुद्धी क्षेत्र में काम करने के लिए संवेदनशीलता जरूरी -डॉक्टर विश्राम

हिंडालको सी एस आर द्वारा बनाये गए वादकारी भवन और लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

(पिपरी सोनभद्र) प्रदेश की और जनपद की सबसे आखिरी तहसील दुद्धी में काम करने के लिए संवेदनशीलता बहुत ही आवश्यक है, यहां रहने वाले अधिकारी और कर्मचारी संवेदनशील रहेंगे तो बहुत सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उक्त बातें अपरआयुक्त विंध्याचल मंडल डॉ विश्राम ने शुक्रवार को एक औद्योगिक संस्थान द्वारा वादकारियों के लिए बने भवन और लाइब्रेरी के उद्घाटन के दौरान कही।

उन्होंने यह भी कहा कि दुद्धी क्षेत्र में यदि बहुत संपन्न लोग हैं तो यहां बहुत गरीब भी निवास करते है। कहा कि इन सब चीजों को देखते हुए यहां काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अफसर शाही छोड़कर हम सबको लोगों के हित का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि उनके लिए दुद्धी क्षेत्र दूर भले है, लेकिन उनके हृदय में है।

कहा कि उन्होंने एसडीएम रहते अनपरा को नगर पंचायत बनाने कुलडोमरी को ब्लॉक बनाने के लिए रिपोर्ट भेजी थी। इसके साथ ही दुद्धी की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जिला बनाने के लिए भी रिपोर्ट शासन स्तर पर जिलाधिकारी के माध्यम से भेजी गई थी। उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव ने कहा कि 50 साल पुराने इतिहास को जीवंत रखने के लिए पिपरी में एसडीएम कोर्ट जरूरी है। कहा जो लोग दुद्धी नहीं पहुंच पाते उनको यहां तक पहुंच कर भी मदद मिल जाए तो बहुत बड़ी बात है। कहा कि आने वाले दिन में उपजिलाधिकारी कोर्ट का भी जीर्णोद्धार करा दिया जाएगा। सहायक श्रमायुक्त विजय प्रताप यादव ने पिछड़े क्षेत्र में अधिवक्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों ने वादकारी भवन और पुस्तकालय का फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता नंदलाल अग्रहरी, नागेंद्र जायसवाल, ज्ञानी प्रसाद, अंजनी यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह, आदर्श शाही, प्रमोद जायसवाल, पारस गुप्ता समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं हिंडालको सी एस आर प्रमुख अनिल झा,ग्रसिम से चांदनी निर्मल, सचिन सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गाय

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हुआ पीएम श्री राजकीय बालिका…

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में अगस्त महीने के प्रथम शनिवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गाय

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गाय

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

    जिलाधिकारी ने दुद्धी सोनभद्र क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

    सोनभद्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

    सोनभद्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

    संचारी एवं दस्तक अभियान में तेजी, उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष सफाई एवं स्वास्थ्य सर्वे जारी जिलाधिकारी सोनभद्र  के निर्देश पर जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान संचालित

    संचारी एवं दस्तक अभियान में तेजी, उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष सफाई एवं स्वास्थ्य सर्वे जारी  जिलाधिकारी सोनभद्र  के निर्देश पर जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान संचालित

    थाना ओबरा, जनपद सोनभद्रओबरा पुलिस की तत्परता – 02 दिन से लापता छात्र सूचना मिलने के मात्र 03 घंटे में सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    थाना ओबरा, जनपद सोनभद्रओबरा पुलिस की तत्परता – 02 दिन से लापता छात्र सूचना मिलने के मात्र 03 घंटे में सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान