सोनभद्र जिलाधिकारी   व मुख्य विकास अधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय करवनियॉ का किये औचक निरीक्षण

सोनभद्र जिलाधिकारी   व मुख्य विकास अधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय करवनियॉ का किये औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने अध्ययनरत्न छात्र-छात्राओं के बौद्धिक स्तर का किये परीक्षण, अध्यापक को बेहतर तरीके से शिक्षा देने के दिये निर्देश

विद्यालय का रंगाई-पोताई के कार्य में शिथिलता बरतने पर प्रभारी अध्यापक को जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त कर लगायी फटकार, रंगाई-पोताई शीघ्र कराने के दिये निर्देश

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह व मुख्य विकास अधिकारी ने आज कम्पोजिट विद्यालय करवनियॉ का औचक निरीक्षण किये। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कक्षों में छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन का कार्य शिक्षक द्वारा कराया जा रहा है,

जिस पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने कक्ष में जाकर छात्र/छात्रा से वार्ता कर विषयवार बनाये गये कापियों को देखा और किताब पढ़वाकर बौद्धिक स्तर का परीक्षण भी किये। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से वार्ता कर विद्यालय द्वारा उपलब्ध करायी जा रही निःशुल्क किताब, ड्रेस, जूता,

मोजा तथा आदि सामग्री के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किये। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने बच्चों के उपस्थिति रजिस्टर को देखा, तो यह तथ्य सामने आया कि पंजीकृत बच्चों की संख्या कुल 138 है और मौके पर 67 बच्चें उपस्थित है, जिस पर उन्होंने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश सम्बन्धित अध्यापको को दियें।

जिलाधिकारी ने अध्ययनरत्न छात्र-छात्रों के बौद्धिक स्तर के परीक्षण के उपरान्त मौके पर उपस्थित प्रभारी अध्यापक व अध्यापकों को छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दियें, उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देना ही अध्यापक का परम कर्तव्य होता है। इसलिए अध्यापक को चाहिए कि पूरे मनोबल के साथ विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने का प्रयास करें। जिससे कि ये छात्र-छात्राएं आगे की उच्च शिक्षा के लिए अपने को बेहतर तरीके से तैयार रख सकें और अपने शिक्षण कार्य को अच्छी से तरह से निखारने में सक्षम बन सकें।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परीसर को साफ-सफाई व रंगाई-पोताई के कार्य को भी देखा, विद्यालय के रंगाई पोताई कार्य में शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अध्यापक को नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के रंगाई-पोताई का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाये।

इस दौरान उन्होनें खण्ड शिक्षा अधिकारी चतरा को निर्देशित करते हुए कहा कि चतरा ब्लॉक के अन्तर्गत सभी प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में नवम्बर माह तक अनिवार्य रूप में रंगाई पोताई का कार्य किया जाना सुनिश्चित किया जायें इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता और लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

  • Related Posts

    सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश

      सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की पत्रावलियों का अनावश्यक आपत्तियां लगाकर न करें निरस्तीकरण-जिलाधिकारी जीएसटी…

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक ओबरा। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश

    सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट