मृतक आश्रित नियमावली संशोधन के विरोध में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग का प्रदर्शन

मृतक आश्रित नियमावली संशोधन के विरोध में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग का प्रदर्शन

(पिपरी सोनभद्र )चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिला इकाई द्वारा सोमवार को रिहंद बांध सिविल खंड पिपरी, कनहर निर्माण खंड प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं कनहर मंडल में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया।

कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी सोनभद्र को ईमेल के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में मांग की गई कि शासन द्वारा मृतक आश्रित नियमावली में किए गए 14वें संशोधन को तत्काल निरस्त किया जाए। इस संशोधन में यह प्रावधान किया गया है कि यदि किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके आश्रित को केवल समूह ‘घ’ (चतुर्थ श्रेणी) में ही नौकरी दी जाएगी, भले ही वह अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर समूह ‘ग’ के पद के लिए पात्र क्यों न हो।

इस निर्णय पर संघ ने कड़ा रोष व्यक्त किया। 9 अक्टूबर 2025 को हुई आपात बैठक में संघ ने शासन के इस निर्णय को कर्मचारियों के हितों के विपरीत बताते हुए 14वें संशोधन को रद्द करने की मांग की थी। उसी निर्णय के अनुरूप 10 नवंबर 2025 को जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी को, मूल प्रति बाद में कार्यालय में जमा कराई जाएगी।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला सचिव सुशील चौधरी, उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दुबे, प्रांतीय संयुक्त मंत्री देवमन प्रसाद सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गाय

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हुआ पीएम श्री राजकीय बालिका…

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में अगस्त महीने के प्रथम शनिवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गाय

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गाय

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

    जिलाधिकारी ने दुद्धी सोनभद्र क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

    सोनभद्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

    सोनभद्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

    संचारी एवं दस्तक अभियान में तेजी, उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष सफाई एवं स्वास्थ्य सर्वे जारी जिलाधिकारी सोनभद्र  के निर्देश पर जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान संचालित

    संचारी एवं दस्तक अभियान में तेजी, उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष सफाई एवं स्वास्थ्य सर्वे जारी  जिलाधिकारी सोनभद्र  के निर्देश पर जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान संचालित

    थाना ओबरा, जनपद सोनभद्रओबरा पुलिस की तत्परता – 02 दिन से लापता छात्र सूचना मिलने के मात्र 03 घंटे में सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    थाना ओबरा, जनपद सोनभद्रओबरा पुलिस की तत्परता – 02 दिन से लापता छात्र सूचना मिलने के मात्र 03 घंटे में सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान