जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी एन सिंह ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की है कि शुद्ध निर्वाचक नामावली मज़बूत लोकतंत्र के उद्देश्य से चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी एन सिंह ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की है कि शुद्ध निर्वाचक नामावली मज़बूत लोकतंत्र के उद्देश्य से चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी करें।

मतदाता सूची से संबंधित गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) का वितरण शुरू हो चुका है।

बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर यह गणना फॉर्म मतदाताओं को उप जिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार के नेतृत्व में दे रहे हैं।

प्रत्येक मतदाता से अनुरोध है कि वे गणना फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें, उस पर अपने हस्ताक्षर करें और बीएलओ को वापस दें।

यदि मतदाता घर पर नहीं हैं, तो परिवार का कोई भी वयस्क सदस्य सभी सदस्यों की जानकारी भरकर हस्ताक्षर सहित फॉर्म बीएलओ को दे सकता है।

जिन मतदाताओं के हस्ताक्षरित फॉर्म बीएलओ को प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम आगामी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सम्मिलित किए जाएंगे, जिसका प्रकाशन 9 दिसंबर 2025 को होगा।

यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि सभी मतदाता समय पर अपना फॉर्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि किसी का नाम सूची से छूटे नहीं।

जिन पात्र नागरिकों का नाम 2023 की मतदाता सूची में नहीं है, उनके लिए दूसरा चरण चलेगा—जहां ERO/एसडीएम कार्यालय द्वारा 9 दिसंबर के बाद नोटिस जारी कर सत्यापन किया जाएगा।

सत्यापन के लिए मतदाता को यह प्रमाण देना होगा कि वह भारत का नागरिक है—इसके लिए कोई वैध दस्तावेज़ (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल आदि) प्रस्तुत किया जा सकता है।

ऐसे मतदाताओं के नाम, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो स्थायी रूप से अन्य स्थान पर चले गए हैं, उनके परिवार के सदस्य “येलो फॉर्म” के माध्यम से बीएलओ को सूचना दें, ताकि त्रुटिपूर्ण नाम सूची से हटाए जा सकें।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं, ताकि निर्वाचक नामावली अधिकतम सटीक और पारदर्शी बन सके।

सभी मतदाता सजग रहें जिससे  आगामी अंतिम मतदाता सूची, जो 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी, पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन हो।

  • Related Posts

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

          सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी   डीजल पेट्रोल के सम्बन्ध में भ्रम, अफवाह अथवा दुष्प्रचार किये जाने…

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

      विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक   विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलायुक्त विन्ध्याचंल/ रोल ऑब्जर्वर श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन