11 नवंबर को दुद्धी में निकलेगी ‘रन फॉर यूनिटी’ पदयात्रा, वंदे मातरम स्थापना दिवस पर हुई प्रेस वार्ता

11 नवंबर को दुद्धी में निकलेगी ‘रन फॉर यूनिटी’ पदयात्रा, वंदे मातरम स्थापना दिवस पर हुई प्रेस वार्ता

दुद्धी। कस्बे के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में गुरुवार को पूर्व लोकसभा संयोजक (भाजपा) नागेश देव पांडेय ने आगामी 11 नवंबर को प्रस्तावित रन फॉर यूनिटी पदयात्रा एवं वंदे मातरम स्थापना दिवस को लेकर पत्रकारों से प्रेस वार्ता की।
उन्होंने बताया कि इसी दिन राष्ट्रगीत वंदे मातरम की स्थापना हुई थी, जो आज राष्ट्रभक्ति का प्रतीक और देश की एकता का प्रेरणास्रोत है।

श्री पांडेय ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में पथ यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को दिन में 11 बजे कृषि मंडी दुद्धी से इस यात्रा का शुभारंभ होगा, जो लगभग 8 किलोमीटर की यात्रा के बाद महुली के खेल मैदान में आयोजित जनसभा के साथ संपन्न होगी।

उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन, स्कूली छात्र-छात्राएँ, ब्लॉक के सफाई कर्मी, महिला स्वयं सहायता समूह सहित बड़ी संख्या में लोग तिरंगा झंडा लेकर शामिल होंगे। पथ यात्रा का उद्देश्य देश की एकता एवं अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।

श्री पांडेय ने कहा— जिस प्रकार सरदार पटेल ने आज़ादी के बाद 562 देशी रियासतों को विलय कर भारत को एक विशाल राष्ट्र रूप में खड़ा किया, उसी आदर्श और संकल्प को हमें हमेशा जीवित रखना है। देश के किसी भी भूभाग को टूटने नहीं देना है।

प्रेस वार्ता के दौरान पदयात्रा जिला संयोजक डॉ. प्रसन्न पटेल, निवर्तमान विधायक प्रत्याशी श्रवण गौड़, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, संजीव तिवारी, मनीष जायसवाल, एवं कार्यक्रम संयोजक दिलीप पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’ विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण सोनभद्र की महिलाओं…

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस