मिशन शक्ति : सशक्त नारी – सुरक्षित समाज”* सोनभद्र

“मिशन शक्ति : सशक्त नारी – सुरक्षित समाज”*
सोनभद्र

“मिशन शक्ति 5.0” एवं “यातायात माह” के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी यातायात/मिशन शक्ति नोडल अधिकारी डॉ0 चारू द्विवेदी द्वारा छात्राओं को पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र का भ्रमण कराया गया।

 

जानकारी अनुसार नारी की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से संचालित *मिशन शक्ति 5.0* के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज की कक्षा 6, 7 एवं 8 की छात्राओं को *अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी यातायात/मिशन शक्ति नोडल अधिकारी डॉ0 चारू द्विवेदी द्वारा पुलिस लाइन चुर्क का भ्रमण कराया गया।

 

इस दौरान छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, यातायात नियमों एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में पम्पलेट वितरीत कर, विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के बुनियादी गुर सिखाए गए तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1930, एवं 112 की उपयोगिता बताई गई ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान *आर0आई0 मो0 नदीम, TSI के के शुक्ला* सहित पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) अनिल कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि –

> “हर बालिका सशक्त बने, अपने अधिकारों को जाने और किसी भी विपरीत परिस्थिति में निडर होकर सहायता प्राप्त करे – यही मिशन शक्ति का मूल उद्देश्य है।”
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जनपद की प्रत्येक नारी सशक्त और सुरक्षित समाज निर्माण में योगदान दे सके।

  • Related Posts

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’ विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण सोनभद्र की महिलाओं…

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस