घोरावल ब्लॉक के तिलहर विद्यालय में मुख्य विकास अधिकारी ने वितरित करवाया स्टेशनरी, बैग और जूते

घोरावल ब्लॉक के तिलहर विद्यालय में मुख्य विकास अधिकारी ने वितरित करवाया स्टेशनरी, बैग और जूते

सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय तिलहर में मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र के निर्देश पर छात्रों को स्टेशनरी, स्कूल बैग, मोजे, ज्यामितीय बॉक्स आदि सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, बीडीओ नितिन कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय तथा खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल अरविंद पटेल उपस्थित रहे।

इससे पूर्व जनपद स्तरीय अधिकारियों ने प्रत्येक कक्षा का अवलोकन किया और छात्रों से संवाद करते हुए उनके अधिगम स्तर को परखा और सराहा।

एक समय नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे इस गांव में शिक्षा की कोई सुविधा नहीं थी। परिषद द्वारा संचालित इस विद्यालय में वर्तमान में कक्षा 1 से 8 तक कुल 143 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विगत सप्ताह मुख्य विकास अधिकारी ने इस विद्यालय का निरीक्षण किया था, जहां उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की थी। उनके निर्देश पर विद्यार्थियों के लिए आवश्यक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

जिला विकास अधिकारी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी और शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जिले के प्रत्येक बच्चे को बेहतर शैक्षिक संसाधन और प्रेरणादायक वातावरण प्राप्त हो सके।

  • Related Posts

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    “गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण] सोनभद्र (नि.सं.)।”आचार्यदेवो भव।” भारतीय…

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान   संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत जनपद में गुरुवार को व्यापक स्तर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम”  [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    सोनभद्र खरीफ अभियान 2026 जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक उपलब्ध

    सोनभद्र खरीफ अभियान 2026 जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक उपलब्ध

    जिलाधिकारी  सोनभद्र के निर्देशन में विद्यालयों में आपदा जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को आपदा से बचाव के उपायों की दी जा रही जानकारी

    जिलाधिकारी  सोनभद्र के निर्देशन में विद्यालयों में आपदा जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को आपदा से बचाव के उपायों की दी जा रही जानकारी

    सोनभद्र मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण

    सोनभद्र मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण

    अनपरा सोनभद्र 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनपरा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

    अनपरा सोनभद्र 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनपरा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन