सोनभद्र दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत 1500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों

सोनभद्र
दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत 1500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों

को गैस रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया सजीव प्रसारण

 

जनपद सोनभद्र में 2.51 लाख उज्जवला योजना के लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी की जायेगी स्थानान्तरित*

दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत 1500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के सम्बोधन का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार किया गया,

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल, मा0 विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, मा0 विधायक सदर श्री भूपेश चौबे, जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला पूर्ति अधिकारी श्री धु्रव गुप्ता, ब्लाक प्रमुख सदर श्री अजीत रावत सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं लाभार्थीगण ने मा0 मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन को सुना,

 

इस अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक का वितरण मा0 जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल ने कहा कि भारत के गरीब परिवारों की महिलाओं के चेहरों पर खुशी लाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा 1 मई 2016 को शुरू की गई एक योजना है। इस योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन मिलेंगे।

इस अवसर पर मा0 विधायक सदर श्री भूपेश चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से गरीब महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में खाना पकाने के लिए उपयोग में आने वाले जीवाश्म ईंधन की जगह एलपीजी के उपयोग को बढ़ावा देना है। योजना का एक मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनकी सेहत की सुरक्षा करना भी है। उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस का लाभ प्राप्त करने के लिये राशनकार्ड का होना आवश्यक है।

 

इच्छुक व्यक्ति जो इस योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन चाहते है उन्हें योजना का आवेदन पत्र भरकर अपने नजदीकी एलपीजी वितरण केन्द्र में जमा करना होगा। वर्तमान में जनपद सोनभद्र में उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन की संख्या 251,294 है। दीपावली के शुभ अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी स्थानान्तरित की जायेगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने कहा कि उज्जवला योजना के माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा गरीब पात्र महिलाओं को एल0पी0जी0 गैस कनेक्शन मिल रहे हैं, महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से झेलना नहीं पड़ रहा है और पर्यावरण प्रदूषण कम होगा, जो पर्यावरण के लिए बहुत ही आवश्यक है।

उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा उज्जवला योजना के लाभार्थियों को दीपावली व होली पर्व पर निःशुल्क गैस की रिफलिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, सहायक पर्यटन अधिकारी श्री राजेश भारती, जिला पूर्ति कार्यालय के ए0आर0ओ0 श्री पृथ्वीराज सहित सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश