breaking Sonbhadra सोनभद्र के मुक्खा फॉल पर दर्दनाक हादसा: तीन लोग तेज बहाव में डूबे, लापता

breaking Sonbhadra

सोनभद्र के मुक्खा फॉल पर दर्दनाक हादसा: तीन लोग तेज बहाव में डूबे, लापता

सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट मुक्खा फॉल पर रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तलाश शुरू कर दी है, वहीं एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। सोमवार सुबह तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

पहली घटना में मरुवट (शिवद्वार) निवासी श्रीराम (45) पुत्र गोटई बैगा शनिवार को ग्राम परसिया गए थे। लौटते समय मुक्खा फॉल पर तेज बहाव में फंसकर लापता हो गए। परिजनों की खोजबीन के बाद रविवार को पुलिस को सूचना दी गई।

दूसरी घटना में रॉबर्ट्सगंज के चार युवक विशाल पटेल, शिवम, राहुल पटेल और इंद्रजीत पटेल पिकनिक मनाने मुक्खा फॉल पहुंचे। पानी से घिरे एक टीले पर खाना बनाते समय अचानक गेट खुलने से पानी का बहाव तेज हो गया। इस दौरान राहुल पटेल पुत्र परमेश्वर पटेल और इंद्रजीत पटेल पुत्र स्व. रामअचल पटेल तेज धारा में बह गए।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और स्थानीय गोताखोरों के साथ तलाशी अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है और मौके पर शांति व कानून-व्यवस्था बनी हुई है। तलाशी अभियान जारी है।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश