सोनभद्र में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन, बेटियों के सम्मान में दिया गया सशक्त नारी का संदेश

सोनभद्र में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन, बेटियों के सम्मान में दिया गया सशक्त नारी का संदेश

सोनभद्र, 20 सितम्बर 2025: महिला कल्याण विभाग, सोनभद्र के तत्वावधान में जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के निर्देश पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत *सशक्त नारी स्वास्थ्य परिवार* अभियान के तहत जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.जी. यादव ने की। इस अवसर पर डीएमसी नीतू यति, जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बेटियों के जन्म को प्रोत्साहन देने और उनके महत्व को समझाने के लिए जागरूक किया गया। संदेश दिया गया कि *“बेटियां हैं तो आज है, कल है”* और हमें ईश्वर की इस खूबसूरत रचना को संवारने की जिम्मेदारी निभानी होगी। लोगों से आह्वान किया गया कि वे अपने घरों में बेटियों का जन्मदिवस उसी हर्षोल्लास के साथ मनाएं, जैसे बेटों का मनाया जाता है, और उन्हें उनके अधिकार प्रदान कर भविष्य चुनने की आजादी दें।

महिला कल्याण विभाग की *हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन* की टीम ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में हब की टीम से नीतू यति, सीमा द्विवेदी, शिमला, संजीरा के साथ-साथ 8 नवजात बच्चियां, महिलाएं और स्टाफ नर्स भी शामिल रहे। यह आयोजन बेटियों के सम्मान और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

  • Related Posts

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

      सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था रक्षाबंधन…

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

      फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू एक क्लिक पर पता चलेगा कहां है फाइल, निस्तारण में आएगी तेजी और बढ़ेगी जवाबदेही एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं