जनपद सोनभद्र के नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत एवं सलामी।

जनपद सोनभद्र के नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत एवं सलामी।

आज दिनांक 19.09.2025 को जनपद सोनभद्र में नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा का आगमन हुआ। उनके आगमन पर पुलिस लाइन चुर्क में जनपद पुलिस द्वारा गार्द सलामी दी गई तथा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

पुलिस लाइन परिसर में पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा का स्वागत जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिसकर्मियों एवं अन्य स्टाफ द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत सुसज्जित पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) प्रदान की गई।

इस अवसर पर नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु टीम भावना, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनपद की जनता की सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा जनविश्वास में वृद्धि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

  • Related Posts

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

      सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था रक्षाबंधन…

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

      फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू एक क्लिक पर पता चलेगा कहां है फाइल, निस्तारण में आएगी तेजी और बढ़ेगी जवाबदेही एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं