सोनभद्र आयुक्त एवं सचिव ग्राम्य विकास विभाग ने आकांक्षी जनपद सोनभद्र के विकास कार्यक्रमों की, की समीक्षा

सोनभद्र आयुक्त एवं सचिव ग्राम्य विकास विभाग ने आकांक्षी जनपद सोनभद्र के विकास कार्यक्रमों की, की समीक्षा

प्रदेश सरकार के ग्राम विकास आयुक्त एवं सचिव श्री गौरी शंकर प्रियदर्शी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार मंें आकांक्षी जनपद सोनभद्र में सामाजिक विकास से जुड़े सूचकों की प्रगति की समीक्षा की, इस दौरान उन्होंने आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि एवं सामाजिक विकास से जुड़े सूचकों की प्रगति की समीक्षा विभागवार की,

प्रदेश सरकार के ग्राम विकास आयुक्त एवं सचिव श्री गौरी शंकर प्रियदर्शी ने समीक्षा के दौरान कहा कि आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत समीक्षा की, इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने के लिए जनपद में तैनात डाक्टर व शिक्षक को स्थानान्तरण होने पर तब कार्यमुक्त किया जाये,

जब कोई प्रति स्थानीय उनके स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु जनपद में आयें, स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने हेतु शिक्षक व डाक्टर की तैनाती अति आवश्यक है, उन्होंने कहा कि जिला खनिज फाण्डेशन के माध्यम से भी विद्यालयों में पठन-पाठन सामग्री व विद्यालयों के सौन्दर्यीकरण आदि का कार्य कराया जाये,

जिला संयुक्त चिकित्सालय हेतु एम0आर0आई0 मशीन उपलब्ध कराने हेतु शासन स्तर पर पत्राचार किया जाये, उन्होंने कहा कि वनाधिकार अधिनियम के तहत जिन वन निवासियों के वनाधिकार का पट्टा दिये गये हैं, उनके जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु मनरेगा विभाग से जॉच कार्ड वन क्षेत्र मंें वन विभाग द्वारा वन निवासियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याआंे को वन विभाग के अधिकारियों द्वारा सुनी जाये और उनके मूलभूत समस्याओं का निराकरण ससमय कराया जाये, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की आर0बी0एस0के0 टीम द्वारा जब विद्यालयों में जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है, तो बच्चों की उपस्थिति कम रहती है और ड्रेस, जूता, मोजा, कापी, किताब आदि सामग्री की वितरण में उपस्थित अधिक रहती है,

यह सुनिश्चित किया जाये कि आर0बी0एस0के0 टीम के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चें अधिक संख्या में उपस्थित रहें, जिससे बच्चों को शत-प्रतिशत स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सकें।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डाक्टरों को रहने हेतु सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये, उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को नियमित पोषाहार की उपलब्धता, बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण एवं पोषण स्तर में सुधार हेतु विशेष प्रयास किया जाये, उन्होंने आईसीडीएस विभाग को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र गर्भवती महिला पोषाहार से वंचित न रहे।

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि गणित एवं भाषा विषयों में छात्रों के प्रदर्शन में सुधार , छात्र शिक्षक अनुपात युक्त विद्यालयों की संख्या बेहतर करने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर की शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे स्कूल अवश्य आयें, इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अभिभावकों को प्रेरित किया किया जाये कि वह अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने हेतु भेजें, प्राथमिक शिक्षा ही प्रथम सीढ़ी है।

इस मौके पर जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आयुक्त/सचिव ग्राम्य विकास महोदय द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, उसका अनुपालन सभी अधिकारीगण सुनिश्चित करेंगें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) श्री रोहित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधाशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश