सोनभद्र     नोडल अधिकारी/ग्राम विकास आयुक्त एवं सचिव ने तिलौलीकलॉ गांव का किये निरीक्षण, ग्राम के विकास की जानी हकीकत, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनभद्र
नोडल अधिकारी/ग्राम विकास आयुक्त एवं सचिव ने तिलौलीकलॉ गांव का किये निरीक्षण, ग्राम के विकास की जानी हकीकत, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

 

केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को ग्राम सचिवालय के माध्यम से किया जाये लाभान्वित-नोडल अधिकारी/ग्राम विकास आयुक्त एवं सचिव*
*ग्राम विकास आयुक्त ने लोढ़ी ग्राम के उच्च प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र का किये निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू ढंग से संचालित करने के दिये निर्देश

नोडल अधिकारी/ग्राम विकास आयुक्त एवं सचिव श्री गौरी शंकर प्रियदर्शी द्वारा आज पंचायत भवन तिलौली कलॉ का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी/ग्राम विकास आयुक्त एवं सचिव ने ग्राम पंचायत सचिव कक्ष, ग्राम पंचायत कक्ष के स्थिति का जायजा लिया और उपस्थित ग्रामीणों से वार्ता कर पंचायत भवन में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की मिल रही सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी लिये। इस मौके पर उन्होंने निःशुल्क खाद्यान्न वितरण दुकान का निरीक्षण किये निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोटे की दुकान पर उपस्थित ग्रामीणों से वार्ता कर राशन वितरण के सम्बन्ध में जानकारी ली,

 

ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कोटेदार द्वारा खाद्यान्न का वितरण निर्धारित समय पर किया जाता है किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है, इस दौरान उन्होंने तिलौलीकला ग्राम पंचायत में कम्प्टीशन की तैयारी के दृष्टिगत स्थापित पुस्तकालय का भी निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर वार्ता भी किये, ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत में कम्प्टीशन की तैयारी के दृष्टिगत स्थापित की गयी पुस्तकालय की स्थापना के कार्य की प्रशंसा की, इस दौरान उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पंचात भवन सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किये और दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा एवं दवाओं के वितरण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी प्राप्त की, इस दौरान ग्राम्य विकास आयुक्त महोदय ने स्वास्थ्य विभाग, पूर्ति विभाग, पंचायत विभाग,

 

बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा ग्राम सभा में किये जा रहे कार्यों की सराहना की, उन्होंने ग्राम सभा में इस तरह के विकास को देखकर काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान के कार्यों की भी सराहना की, पंचायत भवन, मिनी पार्क, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएससी सेंटर, पुस्तकालय, अन्नपूर्णा भवन, अर्न्त्यस्थी स्थल का निर्माण कर गाँव को एक संपूर्ण सुविधा केंद्र में बदल दिया गया है, यह सराहनीय कार्य है, उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत तिलौली कला में ग्रामीणों की सुविधाओं को एक ही परिसर में एकत्र कर नागरिकों को सहूलियत प्रदान की गयी है, इस दौरान ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि ग्राम के विकास में जिलाधिकारी महोदय का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद की अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसी प्रकार से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित करने हेतु कार्य किया जाये, ग्राम सचिवालयों के माध्यम से सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाये।

 


इसके पूर्व ग्राम्य विकास आयुक्त द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि जल जीवन मिशन के तहत हैण्डपम्प में अभी पानी की आपूर्ति प्रारंभ नहीं की गयी थी, इसके सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता जल निगम से जानकारी ली गयी तो, उनके द्वारा बताया गया कि माह अगस्त,2025 तक पानी की आपूर्ति प्रारंभ कर दी जायेगी, उन्होंने कहाकि 31 मार्च,2025 तक जल जीवन मिशन अन्तर्गत पेयजल सुविधा पूर्ण करना था, जो अभी तक अधूरा पड़ा है, जिस पर अधिशासी अभियन्ता जल निगम द्वारा बताया गया कि दिसम्बर,2025 तक बढ़ा दी गयी है,

 

 

उन्होंने कहा कि समय से जलापूर्ति प्रारंभ न करने पर सम्बन्धित ठेकेदार के विरूद्ध पेनाल्टी की कार्यवाही की जाये, उन्होंने कहा कि जहां पर पानी इकठ्ठा होने का स्थान हो, वहां शोकपिट का निर्माण कराया जाये, इसके पश्चात उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय में समर कैम्प के तहत बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये डांस योग कार्यक्रम को भी देखें और सराहना भी किये, इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय प्रथम में स्थापित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषाहार के वितरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, इस दौरान उन्होंने सामग्री स्टाक रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर, पोषाहार वितरण रजिस्टर को भी देखें, तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि माह जनवरी, व फरवरी,2025 का पोषाहार माह अप्रैल में प्राप्त हुआ और वितरण किया गया और माह मार्च का पोषाहार

 

एन0आर0एल0एम0 द्वारा अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिस पर उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पोषाहार का वितरण निर्धारित माह में किया जाये और जिन भी एजेन्सी या समूह के माध्यम से पोषाहार उपलब्ध कराने में शिथिलता बरती जा रही है, उनके विरूद्ध पत्राचार किया जाये।

इस मौके पर जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी श्री हेमन्त कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री राजेश सिंह, मुख्य चिकित्सािधकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, डी0सी0 मनरेगा श्री रवीन्द्र वीर सिंह, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 श्रीमती सरिता सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

      सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था रक्षाबंधन…

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

      फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू एक क्लिक पर पता चलेगा कहां है फाइल, निस्तारण में आएगी तेजी और बढ़ेगी जवाबदेही एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं