सोनभद्र जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में स्वामी हरसेवा नन्द पब्लिक स्कूल चुर्क में माॅक ड्रिल का हुआ आयोजान

सोनभद्र जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में स्वामी हरसेवा नन्द पब्लिक स्कूल चुर्क में माॅक ड्रिल का हुआ आयोजान

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा की उपस्थिति में स्वामी हरसेवा नन्द पब्लिक स्कूल चुर्क में माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया, इस दौरान अग्नि शमन विभाग, पुलिस विभाग, आपदा विभाग, स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों ने माॅक ड्रिल के माध्यम से गैस सिलेण्डर में आग से बचाव, सी0पी0आर0 पद्धति,

आग बुझाने की प्रक्रिया, दुर्घटना में घायल होने पर बचाव से सम्बन्धित माॅक ड्रिल का प्रदर्शन भारी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं व जनमानस के बीच किया गया। इस अवसर पर नागरिकों को युद्धकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने हेतु प्रशिक्षित किया गया, इस दौरान जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण, सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों को यह सिखाना कि हवाई हमले की स्थिति में स्वयं को कैसे सुरक्षित रखें (जैसे दृश्य जमीन पर लेटना,

खिड़कियाँ बंद करना, सिर पर तकिया या बैग रखना) ब्लैकआउट व्यवस्था, निर्धारित समय पर पूरे जिले की बिजली बंद की जाएगी ताकि रात में दुश्मन को कोई लक्ष्य न दिखे, महत्वपूर्ण भवनों/कार्यालयों की सुरक्षा जिला मुख्यालय, थाना, अस्पताल, और टेलीफोन एक्सचेंज आदि स्थानों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम,

घनी बस्तियों से नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का मॉक ड्रिल, रेस्क्यू एवं प्राथमिक उपचार अभ्यास/सिविल डिफेन्स, रेड क्रॉस, एनसीसी, एनएसएस, आपदा प्रबंधन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा बचाव कार्यों का प्रदर्शन, घायल नागरिकों को त्वरित प्राथमिक चिकित्सा पहुँचाने की प्रक्रिया का अभ्यास माॅक ड्रिल के माध्यम से किया गया।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिंह, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र,

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, आपदा विशेषज्ञ श्री पवन शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश

      सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की पत्रावलियों का अनावश्यक आपत्तियां लगाकर न करें निरस्तीकरण-जिलाधिकारी जीएसटी…

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक ओबरा। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश

    सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट