सोनभद्र स्कूली बच्चों को दिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षणः

सोनभद्र स्कूली बच्चों को दिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षणः

राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह 2025 के अवसर पर एनटीपीसी रिहन्द में सीआईएसएफ की अग्निशमन इकाई के द्वारा केंद्रीय विद्यालय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीआईएसएफ के निरीक्षक/अग्नि कैलाश चन्द्र गोरा एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों को आग लगने के कारण, आग के विभिन्न वर्गीकरण एवं उसे बुझाने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के फायर एक्स्टिंग्यूशर के प्रयोग की विधि भी व्यावहारिक रूप से समझायी गई। साथ ही अग्नि सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन कर उनके उपयोग और महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भी फायर एक्स्टिंग्यूशर चलाकर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य लालसा साहा द्वारा एनटीपीसी रिहन्द सीआईएसएफ की अग्निशमन टीम को धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक/अग्नि कैलाश चन्द्र गोरा ने सभी विद्यार्थियों को अग्नि दुर्घटना से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी एवं ऐसे किसी भी आपातकालीन स्थिति में घबराए बिना त्वरित वह सुरक्षा कदम उठाने की सीख दी

  • Related Posts

    अब नि: शुल्क टेली लॉ: ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र घर बैठे देगा कानूनी सलाह-प्राधिकरण सचिव राहुल 

      अब नि: शुल्क टेली लॉ: ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र घर बैठे देगा कानूनी सलाह-प्राधिकरण सचिव राहुल पंचायत रिसोर्स सेंटर में एक प्री-कैंप आयोजित कर सचिव और विशेषज्ञों ने…

    सोनभद्र महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

    सोनभद्र महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब नि: शुल्क टेली लॉ: ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र घर बैठे देगा कानूनी सलाह-प्राधिकरण सचिव राहुल 

    अब नि: शुल्क टेली लॉ: ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र घर बैठे देगा कानूनी सलाह-प्राधिकरण सचिव राहुल 

    सोनभद्र महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

    सोनभद्र महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

    प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों से बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को दिया जा रहा है अनुपूरक पुष्टाहार

    प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों से बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को दिया जा रहा है अनुपूरक पुष्टाहार

    आकांक्षी जिला ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सोनभद्र में शुरू हुआ सम्पूर्णता अभियान 2.0

    आकांक्षी जिला ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सोनभद्र में शुरू हुआ सम्पूर्णता अभियान 2.0

    UGC बिल के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, इंजीनियर के.डी. ने खोला हक़ की लड़ाई का मोर्चा।

    UGC बिल के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, इंजीनियर के.डी. ने खोला हक़ की लड़ाई का मोर्चा।

    पिपरी थाना प्रभारी श्री सत्येंद्र राय का हुआ स्थानांतरण। पत्रकार संघ द्वारा दी गई भावभीनी विदाई।

    पिपरी थाना प्रभारी श्री सत्येंद्र राय का हुआ स्थानांतरण। पत्रकार संघ द्वारा दी गई भावभीनी विदाई।