सोनभद्र 14 अप्रैल 2025 से 28 अप्रैल,2025 तक की विशिष्ट तिथियों पर बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जयंती के अवसर पर जिला पंचायत, विकास खण्ड, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम सभाओं में होंगे विधिक कार्यक्रम। 

सोनभद्र 14 अप्रैल 2025 से 28 अप्रैल,2025 तक की विशिष्ट तिथियों पर बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जयंती के अवसर पर जिला पंचायत, विकास खण्ड, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम सभाओं में होंगे विधिक कार्यक्रम।

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वतंत्रता के अमृत काल में जनपद में वर्ष पर्यन्त हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान की टैगलाइन के अन्तर्गत अभियान के रूप में विविध कार्यक्रम उत्सव के रूप में आयोजित किए जायेंगें। उत्सव के रूप में मनाये जाने वाले कार्यक्रमों हेतु आगामी 14 अप्रैल,2025 (बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जयंती) से 15 दिवसीय कार्यक्रम में भागीदारी (दिनांक 14अप्रैल 2025 से 28 अप्रैल 2025 तक) को जनपद में उत्सव के रूप में आयोजित किए जायेंगें,

सम्पूर्ण जनपद में आगामी अम्बेडकर जयंती समारोह में संविधान के अंगीकरण के 75 वर्ष पूर्ण होने के तथ्य पर बल दिया जाये, जनपद में 14 अप्रैल 2025 से 28 अप्रैल,2025 तक की विशिष्ट तिथियों पर प्रदेश के समस्त जिला पंचायतों, विकास खण्डों, क्षेत्र पंचायतों एवं ग्राम सभाओं में पूर्व निर्धारित परम्परागत कार्यक्रमों यथा-प्रार्थना सभा आदि के पश्चात हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान के टैग लाईन वाले पोस्टर,

बैनर एवं झंडे के साथ प्रभात फेरियों का आयोजन कराते हुए प्रभात फेरी क्षेत्र में अमृत सरोवर स्थलों पर बाबा साहेब बी०आर० आंबेडकर की मूर्ति अथवा मूर्ति की अनुपलब्धता में उनका बड़ा चित्र लगाकर उसपर माल्यार्पण अथवा पुष्पांजलि अर्पण के साथ) पर स्वतंत्रता प्राप्ति तथा संविधान निर्माण के सम्बन्ध में मनीषियों एवं विधि वेत्ताओं की भूमिका पर वाद-विवाद, गोष्ठी एवं सेमिनार का आयोजन कराया जाये। इस हेतु प्रत्येक गैर सरकारी अथवा सरकारी कार्यालयों में संविधान निर्माण की प्रक्रिया,

मौलिक अधिकारों, संविधान के अनुच्छेद 51क के अन्तर्गत उल्लिखित नागरिक कर्तव्यों एवं अद्यतन संविधान संशोधनों पर व्याख्यानमाला आदि का आयोजन किया जाय। जनपद के समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों तथा महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों (चिकित्सा शिक्षाध्प्राविधिक शिक्षा/कृषि शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा सहित) में प्रार्थना सभा के उपरान्त संविधान के उपबन्धों,

संविधान के निर्माण की प्रक्रिया, मौलिक अधिकार/कर्तव्य/राज्य के नीति निर्देशक तत्वों एवं संविधान में किए गए नवीन संशोधनों आदि के सम्बन्ध में क्विज का आयोजन किया जाय। स्कूल/कालेजों में नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा संवैधानिक मुददे जिसमें विशेष रूप से सामाजिक सशक्तीकरण, महिला सशक्तीकरण, लैंगिक समानता से सम्बन्धित चुनौतियों का सामना संविधान के माध्यम से किए जाने हेतु एवं संविधान में समय-समय पर किए गए वृहद एवं नवीन संशोधनों के आलोक में वाद-विवाद सेमिनार एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाय।

उक्त आयोजन खण्ड विकास अधिकारियों/खण्ड शिक्षा अधिकारियों तथा ग्राम विकास अधिकारी के पर्यवेक्षण में किये जायेंगे ,ग्राम पंचायतों/ग्राम सभाओं में आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रमों में सम्बन्धित ग्राम विकास अधिकारी एवं लेखपाल की उपस्थिति अनिवार्य होगी

  • Related Posts

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं   सोनभद्र। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तहसील घोरावल के ग्राम बेलवनिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा…

    चोपन में सोन नदी के छठ घाट पर की गई बैरिकेडिंग सोन नदी में तेज जल प्रवाह को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम

    चोपन में सोन नदी के छठ घाट पर की गई बैरिकेडिंग सोन नदी में तेज जल प्रवाह को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम जिलाधिकारी की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं

    चोपन में सोन नदी के छठ घाट पर की गई बैरिकेडिंग सोन नदी में तेज जल प्रवाह को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम

    चोपन में सोन नदी के छठ घाट पर की गई बैरिकेडिंग  सोन नदी में तेज जल प्रवाह को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम

    सोनभद्र लगातार बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, जिला प्रशासन अलर्ट

    इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु नगर पालिका द्वारा जल निकासी कार्य जारी

    इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु नगर पालिका द्वारा जल निकासी कार्य जारी

    सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश

    सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक