डायट सभागार में एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित सोनभद्र।

डायट सभागार में एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित
सोनभद्र।

पीएम श्री योजना से आच्छादित परिषदीय प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालयों एवं राजकीय इंटर कॉलेज के स्कूल प्रमुखों,सहायक शिक्षकों का एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम डायट सभागार में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य /उप शिक्षा निदेशक मुकुल आनंद पांडेय ने बताया कि पीएम श्री विद्यालयों को लेकर शासन की मंशा क्या है ? जनपद सोनभद्र के पीएमश्री योजना से आच्छादित सभी विद्यालय शासन की के अनुरूप बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं।

कंपोजिट विद्यालय मगरदहा का जिक्र करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह विद्यालय जनपद के सभी विद्यालयों के लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम के नोडल खंड शिक्षा अधिकारी चतरा श्री अरविंद पटेल ने उपस्थित शिक्षकों के समक्ष इस कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और आने वाली चुनौतियों पर सभी का ध्यान आकृष्ट कराया। इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला समन्वयक प्रशिक्षण जय किशोर वर्मा ने पी एम श्री स्कूलों का आव्हान किया कि वे जनपद के लिए रोल मॉडल बने। संदर्भ दाता विनोद कुमार ,

विद्यासागर एवं संजय मिश्रा ने सभी नौ सत्रों पर विधिवत चर्चा की जिसमें नोडल संसाधन व्यक्ति की भूमिका, कौशल विकास ,लर्निंग बाय डूइंग, करियर काउंसलिंग, खान एकेडमी, प्री स्कूल शिक्षा, सामुदायिक भागीदारी, डिजिटल लर्निंग, कचरा प्रबंधन, किशोरियों के लिए आत्मरक्षा एवं स्वच्छता प्रबंधन आदि पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में प्रतिमा सिंह ,आनंद त्रिपाठी, ज्ञानेश त्रिपाठी सपना सिंह अजय मिश्रा जी आई सी शक्तिनगर ,दुद्धी सहित 18 स्कूलों से स्कूल प्रमुख एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

          सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी   डीजल पेट्रोल के सम्बन्ध में भ्रम, अफवाह अथवा दुष्प्रचार किये जाने…

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

      विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक   विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलायुक्त विन्ध्याचंल/ रोल ऑब्जर्वर श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन