सोनभद्र श्री मंगलेश्वर महादेव धाम मंदिर पहुंचकर जिलाधिकारी ने की पूजा-अर्चना

सोनभद्र श्री मंगलेश्वर महादेव धाम मंदिर पहुंचकर जिलाधिकारी ने की पूजा-अर्चना

*मंगलेश्वर महादेव धाम मंदिर में जिलाधिकारी के पहुंचने पर मंदिर के पूजारी ने व्यक्त की प्रसन्नता, बोले प्रथम बार किसी जिलाधिकारी महोदय का मंदिर परिसर में हुआ है आगमन*

*जिलाधिकारी ने मंदिर के पूजारी से सीधा संवाद कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में ली जानकारी*
*जिलाधिकारी ने स्वच्छ जल पम्प हाउस चेरूई बेलाही का किये औचक निरीक्षण,

पम्प हाउस द्वारा की जा रही वाटर सप्लाई का लिये जायजा*
*जिलाधिकारी ने वाटर पम्प का संचालन सुचारू ढंग से करने के दिये निर्देश*

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह, ने आज सुदूर पहाड़ियों के रास्ते से होते हुए श्री मंगलेश्वर महादेव धाम मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की,

जिलाधिकारी महोदय के मंगलेश्वर महादेव मंदिर धाम पर पहंुंचने पर मंदिर के पूजारी ने काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रथम बार किसी जिलाधिकारी महोदय का इस मंदिर परिसर में आगमन हुआ है।

काफी दिनों से इन्तजार था, इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने मंदिर के पूजारी से सीधा संवाद कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली,

तो मंदिर के पूजारी द्वारा बताया गया कि बरसात के मौसम में यहां पर आकाशीय बिजली गिरती है,

जिससे दुर्घटना की संभावना रहती है, मंदिर परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था सुचारू ढंग से नहीं है एवं सोलर लाईट भी नहीं लगी है,

जिससे अंधेरा रहता है, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि मंदिर परिसर में उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये, विद्युत स्पर्शघात को रोकने हेतु विद्युत ताड़ित यंत्र की स्थापना की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाये।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र व उप जिलाधिकारी ओबरा श्री विवेक सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह द्वारा भी मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वच्छ जल पम्प हाउस चेरूई बेलाही का भी औचक निरीक्षण किये,

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चेरूई बेलाही पम्प हाउस द्वारा की जा रही वाटर सप्लाई के सम्बन्ध में सम्बन्धित आपरेटर से जानकारी ली, तो आपरेटर द्वारा बताया गया कि इस वाटर पम्प हाउस के माध्यम से 9 ग्राम सभाओ में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाती है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित आपरेटर को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी गर्मी के दिनों के दृष्टिगत वाटर सप्लाई सुचारू ढंग से सुनिश्चित की जाये,

जिससे कि लोगों को पीने की पानी की समस्या न होने पायें, पम्प हाउस का संचालन सुचारू ढंग से सुनिश्चित किया जाये।

  • Related Posts

    सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश

      सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की पत्रावलियों का अनावश्यक आपत्तियां लगाकर न करें निरस्तीकरण-जिलाधिकारी जीएसटी…

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक ओबरा। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश

    सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट