ओबरा नगर पंचायत में नाली निर्माण में देरी से नागरिकों में आक्रोश देखने को मिला

ओबरा नगर पंचायत में नाली निर्माण में देरी से नागरिकों में आक्रोश देखने को मिला

ओबरा, सोनभद्र – ओबरा नगर पंचायत के अंतर्गत चोपन रोड पर चल रहे नाली निर्माण में हो रही देरी से नागरिकों में आक्रोश की स्थिति है। निर्माण से फैली अव्यवस्था को लेकर नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सिंह यादव ने कहा कि गैस गोदाम रोड के आरंभ बिंदु पर स्व. सुदामा पाठक चौराहे के पास नाले के निर्माण हेतु की गई सड़क खुदाई से महीनों से नागरिकों को अत्यधिक असुविधा हो रही है।

आवागमन बाधित होने से रोजमर्रा के कार्य, व्यापार, स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी एवं आपातकालीन सेवाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

इसी मार्ग से श्री राम मंदिर कॉलोनी, सुमन नगर, वन विभाग, स्टेट बैंक, ओबरा कोतवाली, ओबरा पीजी कॉलेज, मैरिज हॉल सहित परियोजना कॉलोनी भी जाना होता है। इसी मार्ग से दर्जनों वैवाहिक कार्यक्रम के साथ महाशिवरात्रि यात्रा भी प्रस्तावित हैं। आठ से 10 महीने पुराने टेंडर का भी काम पूरा नहीं हो पा रहा है।

निर्माण में देरी की जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की समय अवधि में संवेदना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्माण में देरी से नगर पंचायत की छवि धूमिल हो रही है

पंचायत प्रशासन से आग्रह किया कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने हेतु आवश्यक कदम उठाए, जिससे आमजन को राहत मिले।

  • Related Posts

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण-जिलाधिकारी आई0जी0आर0एस0 पोर्टल…

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली लगभग 01 दर्जन बाइक सीज- तीन सवारी, बिना नम्बर प्लेट, तेज रफ्तार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी