सोनभद जिलाधिकारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की, की बैठक, यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूकता पर दिया गया बल

सोनभद जिलाधिकारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की, की बैठक, यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूकता पर दिया गया बल

विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को जागरूकता लाने हेतु स्कूलांें में यातायात नियमों के सही जानकारी के लिए विविध कार्यक्रम किये आयोजित-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति सम्बन्धी समन्वय बैठक की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि सबसे पहले सरकारी कार्मिकों से यातायात नियमों का पालन कराने के साथ ही जिले में अभियान चलाकर यातायात नियमों की जानकारी लोगों को दी जाये।

दो चक्का वाहनों का संचालन हेलमेट के साथ व चार चक्के वाहनों का परिवहन शीटटबेल्ट के साथ कराया जाये।

स्कूलों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, ड्राइविंग लाईसेंस चेकिंग, यातायात दुर्घटना बचाव जागरूकता, हेलमेट की अनिवार्यता, दुर्घटना बहुल्य क्षेत्रों में रोड संकेतकों की स्थापना, गढ्ढामुक्त सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

जिलाधिकारी ने बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारीगण यह सुनिश्चित कर लें कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी आम जनमानस दी जाये,

जिससे नियमों की सही जानकारी होने पर लोग उसका पालन आसानी से कर सके और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक कर सके। लोगों को जानकारी दी जाये कि सड़कों पर हमेशा बायी तरफ से ही चलें, स्टाफ लाईन पर रूकें,

स्कूल के बच्चे निर्धारित बस स्टाप से ही चढ़ें और उतरे, बस से उतरने के बाद दोनों तरफ देखकर सावधनी के साथ आगे बढ़ें, इसके लिए विद्यालयों में छात्र-छात्राओं में जागरूकता लाने हेतु स्कूलांें में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाये। जिलाधिकरी ने कहा कि सड़कों पर बाईक स्टन्ट न करें, ओवर स्पीड में वाहन न चलायें और गलत लेन में भी वाहन को न चलायें,

वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात न करें, इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये, जिससे कि होने वाली दुर्घटनाओं से लोग अपने को सुरक्षित रख सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि ए0आर0टी0ओ0 व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जिन विद्यालयों में बस के माध्यम से छात्र-छात्राएं यात्रा करते हैं, विद्यालयों की बसों की जॉच अवश्य कर ली जाये कि बसों में सभी टूल किट,

प्राथमिक उपचार उपकरण व सामग्री उपलब्ध है कि नहीं व वाहन चालक के वैध लाईसेंस की जॉच भी कर ली जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री संतपाल,

प्रभारी जिला सूचना अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री रमाशंकर यादव, ई-डिस्क्ट्रिट मैनेजर श्री दिव्यतोष मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    “गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण] सोनभद्र (नि.सं.)।”आचार्यदेवो भव।” भारतीय…

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान   संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत जनपद में गुरुवार को व्यापक स्तर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम”  [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    सोनभद्र खरीफ अभियान 2026 जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक उपलब्ध

    सोनभद्र खरीफ अभियान 2026 जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक उपलब्ध

    जिलाधिकारी  सोनभद्र के निर्देशन में विद्यालयों में आपदा जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को आपदा से बचाव के उपायों की दी जा रही जानकारी

    जिलाधिकारी  सोनभद्र के निर्देशन में विद्यालयों में आपदा जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को आपदा से बचाव के उपायों की दी जा रही जानकारी

    सोनभद्र मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण

    सोनभद्र मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण

    अनपरा सोनभद्र 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनपरा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

    अनपरा सोनभद्र 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनपरा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन