अडानी फाउंडेशन, ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा द्वारा बकरी के दूध से साबुन निर्माण हेतु समूह की महिलाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ।
अडानी फाउंडेशन,ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा द्वारा सतत् आजीविका विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत पनारी पंचायत के ओबरा गाँव में बकरी के दूध से साबुन निर्माण हेतु
महिलाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड श्री नीरज त्रिपाठी जी और एन.आर.एल.एम. के जिला मिशन प्रबन्धक श्री एम.जी.रवी जी ने संयुक्त रूप से किया,
इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के मनोज चौबे ने बताया कि अडानी फाउंडेशन स्वास्थ्य,शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास, जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, कौशल विकास प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में सतत् प्रयासरत है।
इस कार्यक्रम में अडानी फाउंडेशन के श्री प्रमेश बालान, प्रशिक्षिका संजू कुशवाहा और पनारी एवं कोटा पंचायत के समूह की महिलाएँ उपस्थित रही।



![गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]](https://livesamacharplus.in/wp-content/uploads/2026/07/IMG-20260711-WA0004-scaled.jpg)




