महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर में 10 फरवरी 2025 को ‘महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का ‘105वाॅ स्थापना दिवस समारोह’ आयोजित हुआ।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर में 10 फरवरी 2025 को
‘महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का ‘105वाॅ स्थापना दिवस समारोह’ आयोजित हुआ।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की स्थापना 1921 में ‘काशी विद्यापीठ वाराणसी’ के नाम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी व राष्ट्रवादी चिंतक बाबू शिव प्रसाद गुप्त के सहयोग से किया गया।

इसके स्थापना का तत्कालीन उद्येश्य स्वतन्त्रा संग्राम सेनानियों को उच्च शिक्षा प्रदान करना था जो ब्रिटिश हुकूमत द्वारा उच्च शिक्षा/ विश्वविद्यालयी शिक्षा से वंचित कर दिये जाते थे।

काशी विद्यापीठ अपने उद्येश्य में सफल रहा जहां वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद ने शिक्षा ग्रहण किया और भारत की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।

आजादी के पश्चात द्वितीय प्रधान मंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री और अन्य कई राजनेता जिसमें श्री चंद्रशेखर सिंह (पूर्व प्रधान मंत्री), राम कृष्ण हेगड़े (पूर्व मुख्य मंत्री कर्नाटक) भी काशी विद्यापीठ के छात्र थे। समारोह का शुभारंभ परिसर प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार यादव सहित अनेक शिक्षकों और छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण और शिव प्रसाद गुप्त जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने से हुआ।सर्वप्रथम डॉ प्रदीप कुमार यादव ने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी और बदलते परिवेश में उत्पन्न हो रहे वैश्विक चुनौतियों के सापेक्ष तैयार रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक डाॅ० मानिक चंद पाण्डेय, डाॅ० छोटेलाल प्रसाद, डाॅ० मनोज कुमार गौतम ने अपने विचार व्यक्त किये। आयोजन का संचालन डॉ० विनोद कुमार पाण्डेय ने किया।

सहभागियों का स्वागत डॉ प्रभाकर लाल द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अजय लक्ष्मी ने किया। कार्यक्रम में समस्त अध्यापक और भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। हिमांशु, राहुल, पूनम, अनामिका, विनित, अंकित, हरिओम का योगदान सराहनीय रहा।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश