सोनभद्र
जिलाधिकारी ने मेन रोड कलेक्ट्रेट गेट पर हो रहे मरम्मत कार्य, सोन प्रेरणा कैन्टीन व पम्प हाउस का किये औचक निरीक्षण*
*पम्प हाउस में साफ-सफाई रखने, गेट के मरम्मत कार्य में तेजी लाने व कैन्टीन के सुन्दरीकरण कराने के जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश*
इस दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट व आवासीय परिसर में जलापूर्ति हेतु स्थापित पम्प हाउस का का आकस्मिक निरीक्षण, कर स्थिति का जायजा लिये।
पम्प हाउस तथा पानी सप्लाई के बारे में उपस्थित कार्मिकों से जानकारी प्राप्त किये और जिम्मेदारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पम्प हाउस में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये, सप्लाई होने वाले जलापूर्ति के पम्प हाउस व टैंकों की सफाई का कार्य समय से किया जाये, इस कार्य में लापरवाही न बरती जायें।







