जनपद में कानून व शांति व्यवस्था/अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गई बैठक

जनपद में कानून व शांति व्यवस्था/अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गई बैठक-*

महाकुंभ 2025 व आगामी त्यौहार मकर संक्रान्ति को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड इत्यादि जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने हेतु दिए गए निर्देश-*

सभी सर्किल प्रभारी को अपने निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने हेतु दिए गए सख्त निर्देश-*

जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु समस्त अधिकारीगण को दिये आवश्यक दिशा निर्देश-*

शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध की जाए वैधानिक कार्यवाही-*

अपने-अपने सर्किल के थाना क्षेत्रों में पैदल गस्त करते हुए चौराहों, बाजारों तथा जनपद के अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग करने के दिये गए निर्देश-*

आज दिनांक-02.01.2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन चुर्क में बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये। जनपद में अपराध एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले माफिया अपराधियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाए। महाकुंभ 2025 व आगामी त्यौहार मकर संक्रान्ति को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत सभी राजपत्रित अधिकारी स्वंय के नेतृत्व में अपने सर्किल थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन,

बस स्टैण्ड एवं इत्यादि जगहों पर चेकिंग अभियान चलाये जिससे महाकुंभ में जाने वाले किसी भी श्रद्धालुओं एवं साधु संतों को किसी प्रकार की व्यवधान न उत्पन्न होने पाये। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही, आगामी पर्वों की संवेदनशीलता के दृष्टिगत छोटी सी छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। सभी क्षेत्राधिकारीगण को गौ तस्करी पर प्रभावी रोकथाम व कार्यवाही करने,

अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह व समस्त क्षेत्राधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

      मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण…

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

      ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा पहरेदारी इस क़दर रही कि अन्दर से कोई बाहर न आ सके और बाहर से कोई अन्दर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    ग्राम सभा डिबुलगंज में होली को लेकर जागरूकता अभियान

    ग्राम सभा डिबुलगंज में होली को लेकर जागरूकता अभियान

    सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।

    सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।