ग्रीन माउंटेन स्कूल के तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का नगर पंचायत अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी ने किया शुभारंभ

ग्रीन माउंटेन स्कूल के तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का नगर पंचायत अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी ने किया शुभारंभ

नगर के चोपन रोड पर स्थित ग्रीन माउंटेन स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 दिसंबर 2024 को ओबरा नगर के अंबेडकर स्टेडियम में किया गया । जिसमें नगर पंचायत अध्यक्षा चांदनी देवी, राष्ट्रीय खिलाड़ी रमेश सिंह यादव एवं योगाचार्य आचार्य अजय पाठक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

राष्ट्रीय खिलाड़ी रमेश सिंह यादव ने कहा की बच्चों के उज्जवल भविष्य का एक मार्ग खेल भी है , इसलिए हमें खेल को कभी भी पीछे नहीं छोड़ना चाहिए और हर एक चीज में भाग लेकर उसकी शिक्षा को ग्रहण करनी चाहिए । नगर पंचायत अध्यक्षा चांदनी देवी ने कहा कि यह बच्चे आने वाले कल के भविष्य हो सकते हैं ।इन्हीं में से कोई शिक्षा के क्षेत्र को छूएगा तो कोई खेल के मैदान में अपना नाम रोशन करेगा।

आचार्य अजय पाठक ने बच्चों के शिक्षा के साथ-साथ खेल और योग को भी आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय के शिक्षकों का धन्यवाद किया और बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप आशीर्वाद प्रदान किया । विद्यालय के प्रबंधक अमित सिंह कुशवाहा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल में कोई हारता नहीं है, कोई प्रथम आता है तो कोई द्वितीय आता है। इसी क्रम में कोई दसवां स्थान आता है, लेकिन हार किसी की नहीं होती, इसलिए आप लोग बस इतना सोचिए कि अगर आज पांचवे पायदान पर आते है तो कल थोड़ी मेहनत और करके पहले ,

दूसरे या तीसरे पायदान पर अपना नाम अंकित करना है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य धर्मजीत कुमार ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य टीएन झा की देखरेख में कार्यक्रम को संपन्न कराया गया । कार्यक्रम में शेषनाथ सिंह , सुषमा कुशवाहा, योगिता सिंह, सभासद अमित गुप्ता, अनिल कुमार, गिरजा शंकर राव के साथ- साथ विद्यालय की अध्यापिकागण विनीता कुमारी, अनु सिंह, तमन्ना बानो, पूनम सिंह, लक्ष्मी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

          सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी   डीजल पेट्रोल के सम्बन्ध में भ्रम, अफवाह अथवा दुष्प्रचार किये जाने…

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

      विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक   विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलायुक्त विन्ध्याचंल/ रोल ऑब्जर्वर श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन