विस्फोटक अनुज्ञप्ति धारकों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक, विस्फोटक अनुज्ञप्ति धारकों से सीधा संवाद कर विस्फोटक सामग्री रखने व उसके प्रयोग करने के सम्बन्ध में ली जानकारी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश*

विस्फोटक अनुज्ञप्ति धारकों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक, विस्फोटक अनुज्ञप्ति धारकों से सीधा संवाद कर विस्फोटक सामग्री रखने व उसके प्रयोग करने के सम्बन्ध में ली जानकारी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश*

*विस्फोटक सामग्री का उपयोग नियमानुसार प्रक्रिया के अनुरूप किया गया

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद सोनभद्र के विस्फोटक अनुज्ञप्ति धारकों के साथ बैठक की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विस्फोटक अनुज्ञप्ति धारकों से सीधा संवाद कर विस्फोटक सामग्री रखने व उसके प्रयोग करने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की,

तो अनुज्ञप्ति धारकों द्वारा बताया गया कि विस्फोटक का ज्यादा प्रयोग खनिज कार्यों के ब्लास्टिंग में किया जाता है, इस दौरान जिलाधिकारी ने विस्फोटक अनुज्ञप्ति धारकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विस्फोटक सामग्री जहां पर रखी जाये, वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये जाने चाहिए, विस्फोटक लाइसेंस की बाध्यता की जाॅच सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा समय-समय पर की जानी चाहिए,

सभी लाईसेंसधारी विस्फोटक सामग्री की उपयोग की जानकारी जिलाधिकारी कार्यालय व पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी साप्ताहिक रूप में उपलब्ध करायेंगें, कि कितनी मात्रा में विस्फोटक का प्रयोग हुआ और विस्फोटक सामग्री कितनी सुरक्षित है, सहित बिन्दुओं पर सूचना उपलब्ध करा दें, विस्फोटकों के विनिर्माण, कब्जा, विक्रय,

प्रयोग या अन्तरित या नष्ट किये हुए एवं परिवहन का साधन/मात्रा, दिनांक, स्थान कहां से कहां तक आदि की सूचना विस्फोटक नियम 2008 नियम-24 एवं विस्फोटक अधिनियमों के प्राविधानों के तहत नियमित रूप से दी जाये, इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा ने कहा कि अनुज्ञप्ति धारक अपने विस्फटकों के प्रकार के अनुसार उनके भण्डारण,

वितरण व मानक के अनुसार प्रयोग का सम्पूर्ण विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करेंगें और ब्लास्टिंग के नियमों का पालन भी सुनिश्चित करेंगें, ब्लास्टिंग करने वाले वर्करों के लाईसेंस का भी वेरीफिकेशन कर लिया जायें,

अग्निशमन अधिकारी द्वारा भी समय-समय पर विस्फोटक पदार्थों की सुरक्षा का निरीक्षण किया जाये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी( नमामि गंगे) श्री रोहित यादव, अपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, विस्फोटक लाईसेंसधारक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित  रहे ।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी