नशा उन्मूलन अभियान में सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 

नशा उन्मूलन अभियान में सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

*एसओजी व शाहगंज पुलिस ने 02 नफर हेरोईन तस्कर को किया गिरफ्तार, 250 ग्राम नाजायज हेरोइन (अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये) बरामद ।

नशा उन्मूलन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन, गांजा, शराब) तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन)

सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी घोरावल के निर्देशन में दिनांक- 14.10.2024 को समय 15.10 बजे एसओजी प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा मय टीम व थाना शाहगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आकस्मिक चेकिंग के दौरान राबर्ट्सगंज के विशाल गुप्ता के घटना क्रम से प्रकाश में आए अभियुक्त ताहौर अली और उसकी पत्नी के घर से 250 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये) बरामद हुई और मौके से दोनों हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0- 77/2024. धारा 8/21/27A/29 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तगणों के विरुद्ध टीम गठित कर कार्यवाही की जा रही है।

*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि अहरौरा और गाजीपुर के हेरोइन तस्कर शीबा उर्फ साजिया पुत्री सेराज अहमद पत्नी जमशेद के यहां से थोक में लाता हूं और पांच, दस, बीस और पच्चीस ग्राम में खरीदने वालों को बेच देता हूं। जब पैसा मिलता है तो शीबा अपने तथा अपने हेरोइन के कारोबार में शामिल फरमान खान पुत्र मुहम्मद अहमद खान के खाते में मंगा लेती हैं।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण –*
1. ताहौर अली उर्फ तहउअर अली पुत्र इस्लाम अली निवासी ग्राम उसरी कलां थाना शाहगंज जिला सोनभद्र , उम्र लगभग 28 वर्ष।
2. कुरैसा बेगम पत्नी ताहौर अली निवासी ग्राम उसरी कलां थाना शाहगंज जिला सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण-*
1. 250 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये)।
2. 01 अदद इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन,
3. दो अदद एंड्रॉयड मोबाइल अभियुक्तगण के।

*गिरफ्तारी /बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरणः -*
1. प्रभारी निरीक्षक बंदना सिंह थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र।
2. निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा प्रभारी एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।
3. उ0 नि0/ चौकी प्रभारी आशीष पटेल थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र ।
4. हे0 का0 संजय चौहान, हे0 का0 सतीश पटेल ,
कां0 प्रेम कुमार चौरसिया, कां0 जय प्रकाश सरोज, कां0 रितेश पटेल , कां0 अजीत यादव, कां0 सत्यम पाण्डेय, कां0 अजीत कुमार एसओजी टीम जनपद सोनभद्र ।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी