सोनभद्र। जिलाधिकारी ने कोन-तेलगुड़वा, पटवध बसुआरी सम्पर्क मार्ग का किये औचक निरीक्षण,सम्पर्क मार्ग के मरम्मत कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

सोनभद्र।

जिलाधिकारी ने कोन-तेलगुड़वा, पटवध बसुआरी सम्पर्क मार्ग का किये औचक निरीक्षण,सम्पर्क मार्ग के मरम्मत कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

कोन, कचनरवा, विण्ढमगंज मार्ग का जिलाधिकारी ने किये औचक निरीक्षण, मार्ग की गुणवत्ता ठीक न पाये जाने पर कान्ट्रैक्टर को ब्लैकलिस्टेड करने के दिये निर्देश
राजकीय इण्टर मीडिएट कालेज कोन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोन व एकलव्य माॅडल

आवासीय विद्यालय पिपरखाड़ का जिलाधिकारी ने किये औचक निरीक्षण, बच्चों के बौद्धिक स्तर का लिये जायजा, पठन-पाठन व्यवस्था बेहतर करने के दिये निर्देश

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने कोन-तेलगुड़वा, पटवध बसुआरी, कोन, कचनरवा, विण्ढमगंज सम्पर्क मार्ग,

राजकीय इण्टर मीडिएट कालेज कोन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोन व एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय पिपरखाड़ का औचक निरीक्षण किये, जिलाधिकारी ने आज कोन तेलगुड़वा मार्ग का औचक निरीक्षण किये,

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क को गढ्ढा मुक्त करते हुए मरम्मत के कार्य में तेजी लायी जाये, इस दौरान कोन, कचनरवा, विण्ढमगंज मार्ग का भी निरीक्षण किये,

निरीक्षण के दौरान कचनरवा मार्केट के सामने सड़क पर गढ्ढें कई स्थानों पर पाये गये और सड़क की गुणवत्ता भी ठीक नहीं पायी गयी और सड़क का निर्माण हुए अभी पांच वर्ष से भी काफी कम समय की अवधि पूर्ण हुई थी,

जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियन्ता पी0एम0जे0एस0वाई0 को निर्देशित करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण करने वाली एजेन्सी को ब्लैकलिस्टेट किया जाये और उक्त सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले सम्बन्धितों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाये और शासन स्तर पर पत्राचार भी किया जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने पटवध बसुआरी मार्ग का भी निरीक्षण किये,

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता पीएमजेएसवाई को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क के निर्माण व चैड़ीकरण का कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाये, इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पर्क मार्ग पर निर्माणाधीन पुल का भी औचक निरीक्षण किये और निर्माण कार्यों का जायजा लिये।

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने राजकीय इण्टर मीडिएट कालेज कोन का भी औचक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न कक्षों में जाकर बच्चों को पढ़ायी जा रही कोर्स के सम्बन्ध में जानकारी ली और छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनके बौद्धिक स्तर का भी जायजा लिये, इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोन का भी निरीक्षण किये

, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सी0एच0सी0 प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों को दवा अस्पताल परिसर से ही उपलब्ध करायी जा जाये और परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखी जाये, इसके पश्चात जिलाधिकारी ने एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय पिपरखाड़ का भी निरीक्षण किये

, निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षों में जाकर बच्चों को दी जा रही शिक्षा का जायजा लिये और बच्चों से विद्यालय में ड्रेस, किताब आदि सामग्री की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली,

जिसके सम्बन्ध में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में 125 छात्र अध्ययनरत हैं, जहां पर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा व आवासीय सुविधा प्रदान की जाती है।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी