जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय व इंगलिश मिडियम स्कूल राबर्ट्सगंज का किये औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय व इंगलिश मिडियम स्कूल राबर्ट्सगंज का किये औचक निरीक्षण

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर न होने पर व्यक्त की नाराजगी
जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के 15 कार्मिक पाये गये अनुपस्थित
अनुपस्थित कार्मिकों के वेतन भुगतान पर रोक, स्पष्टीकरण जारी करने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आज डायट परिसर उरमौरा राबर्ट्सगंज में स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का पूर्वान्ह 10.10 बजे औचक निरीक्षण किये,

 

निरीक्षण के दौरान कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न रहने व पत्रावलियों के रख-रखाव की स्थिति खराब पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किये गये कि कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर की जाये एवं पत्रावलियों का रख-रखाव भी सुव्यवस्थित ढंग से किया जाये, इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किये,

 

उपस्थित पंजिका में श्रीमती प्रणति प्रभा सारंगी डी0सी0, राकेश कुमार सिंह डी0सी0 निर्माण, अवधेश कुमार भारती डी0सी0, जय किशोर वर्मा डी0सी0 सामु0 सहायक, नवल कुमार सिंह क0आ0, राज वैभव साहू सहायक लेखा, राम विलास क0आ0 एम0डी0एम0, राम सिंह सहायक लेखा, मृत्युन्जय सिंह परिचारक, अभिषेक कुमार प्रचारक, रविन्द्र नाथ वरिष्ठ सहायक, देवेश नारायण शुक्ला वरिष्ठ सहायक,

 

इन्द्रदेव सिंह कनिष्ठ सहायक, ओम प्रकाश चालक, लल्लू प्रसाद परिचारक अनुपस्थित पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने व स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दियें। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने राबर्ट्सगंज स्थिति सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय का औचक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था व पत्रावलियों के रख-रखाव के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, इस दौरान जिलाधिकारी ने इंगलिश मीडियम स्कूल राबर्ट्सगंज का औचक निरीक्षण किये,

 

निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षकगण उपस्थित पायें गये, इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर के विभिन्न कक्षों में जाकर बच्चों पढ़ाये जा रहे कोर्स के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और बच्चों से सीधा संवाद कर उनके बौद्धिक स्तर को जाने और फलों के नाम भी पूछें। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित शिक्षकगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश