पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने किया विरोध

पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने किया विरोध

0 नगवां ब्लॉक का एक ऐसा गांव जहां नहीं मिल रहा है नल जल योजना से पानी

सोनभद्र । विकास खंड नगवां ग्राम पंचायत सिकरवार के सड़ सोत में करीब दर्जनों से अधिक घरों को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन नल जल योजना से पेयजल नहीं मिल रहा है

 

लोग नदी नालों और कुआं का दूषित पानी पीने को मजबूर है कही दूर हैंडपंप भी है अक्सर खराब ही रहता है कुआं का दूषित पानी पीने से कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है ऐसे में जिम्मेदार जल निगम के अधिकारी कागजों में खानापूर्ति कर मामले का इतिश्री कर लेते है।

 

ग्रामीण जालिम ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नल जल का पाइप बिछाया गया है लोगों के घरों में टोटी भी लग गई लेकिन अभी तक पानी की एक बूंद भी नसीब नहीं हुआ दूर हैंडपंप और कुआं से पानी लाकर किसी तरह गुजर बसर करना पड़ता है और दूषित पानी पीने से आए दिन लोग विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियों का शिकार होते रहते हैं।

 

ग्रामीण सवरू राम ने बताया कि कई बार इसकी सूचना ग्राम प्रधान जल निगम के अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, ग्रामीण मराछू राम ने बताया कि एक बार जल निगम से अधिकारी आए थे और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया पर वो भी सिर्फ कागजी खानापूर्ति तक ही सीमित रह गया।

 

इस मामले को लेकर जब जल निगम के एक्सियन महेंद्र सिंह से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनका नंबर व्यस्त बता रहा था। ग्रामीण अशोक भारती, सीताराम पासवान, मराछु राम, जालिम, छोटू हीरालाल, शारदा आदि ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संबंधित को पेयजल आपूर्ति बहाल करने हेतु निर्देशित करने की मांग की है।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश