बैक जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हुए रोजगार परक योजनाओं में निभाये अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी-जिलाधिकारी जनपद के शिक्षित युवा बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने हेतु बैंकर्स उद्योग-धंधों से सम्बन्धित पत्रावलियों का समय से करें निस्तारण-जिलाधिकारी

सोनभद्र उत्तर प्रदेश

 

  • बैक जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हुए रोजगार परक योजनाओं में निभाये अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी-जिलाधिकारी
    जनपद के शिक्षित युवा बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने हेतु बैंकर्स उद्योग-धंधों से सम्बन्धित पत्रावलियों का समय से करें निस्तारण-जिलाधिकारी

    जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज को कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकों की जिला सलाहकार समिति/डीसीसी के सम्बन्ध बैंक मैनेजर व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की,

 

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बंैक जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हुए रोजगार परक योजनाओं को मूर्त रूप देने में सकारात्मक सहयोग कर,

जिले के विकास में सार्थक भूमिका निभाएं, जिले के सभी बैंक भारत सरकार और रिजर्व बैंक आफ इण्डिया के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के प्रति जिम्मेदारी के साथ मानवीय नैतिकता भी निभायेें और जिले को पिछड़ेपन से बाहर करने के लिए बैंक जनता से सकारात्मक सहयोग करना सुनिश्चित करें,

जिससे कि आम जनमानस को रोजगार करने हेतु समय से ऋण की सुविधा उपलब्ध हो सके, बैंक अपने कार्य पद्धति में सुधार लायें,

अन्यथा की दशा में कार्यवाही का सामना करने के लिए तैयार रहें, जिलाधिकारी ने कहा कि जो बैंकर्स जनता के भलाई के लिए काम नहीं कर रहें हैं,

वे अपने कार्यों में सुधार लायें अन्यथा की दशा में कार्यवाही के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगें, जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकर्स रोजगार परक योजनाओं में सहयोग करते हुए स्थानीय रोजगार को बढ़ावा दें, जिससे स्थानीय स्तर पर बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जा सके।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना जैसे-वार्षिक ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना एवं पशुपालकों/मत्स्य पालकों को के0सी0सी0 की प्रगति, वसूली प्रमाण पत्रों की प्रगति, राष्ट्रीय ग्रामीण/शहरी आजीविका मिशन की प्रगति, पी0एम0 स्वनिधि योजना की प्रगति, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद की प्रगति, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार की प्रगति, मुख्यमंत्री मॉटीकला रोजगार, बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन, एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,

वित्तीय परामर्शदाता केन्द्र की प्रगति, इण्डबैंक ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के संचालन एवं उसकी प्रगति, वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता हेतु किये गये पहल की प्रगति, विभिन्न त्रैमासिक विवरणियों/वांछित सूचनाओं/शिकायतों के जबाब का प्रेषण आदि बिन्दुओं पर बारी-बारी से सम्बन्धित अधिकारियों से बिन्दुवार समीक्षा की।

बैठक मंें प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी श्री शेषनाथ चैहान, एलडीएम, बैंक के बैंक मैनेजरगण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा, परियोजना निदेशक (डूडा) श्री राजेश उपाध्याय, डी0सी0 मनरेगा श्री रविन्द्र वीर, जिला कृषि अधिकारी श्री हरेकृष्ण मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी श्री अजय मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित बैंक प्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहें।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश