*जनपद सोनभद्र
*दिनांक 14.09.2024
*थाना घोरावल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 01 अदद पिस्टल .32 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार-*
श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना घोरावल पुलिस द्वारा दिनांक 13.09.2024 को समय रात्रि 21.30 बजे चोकिंग के दौरान थाना घोरावल क्षेत्र के ग्राम करसोता से एक नफर अभियुक्त प्रशान्त कुमार निषाद पुत्र कुंज बिहारी निषाद निवासी ग्राम भागीरथपुर थाना कछवा जनपद मीरजापुर उम्र लगभग 30 वर्ष के पास से 01 अदद पिस्टल .32 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना घोरावल पर मु0अ0सं0- 118/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-*
प्रशान्त कुमार निषाद पुत्र कुंज बिहारी निषाद निवासी ग्राम भागीरथपुर थाना कछवा जनपद मीरजापुर उम्र लगभग 30 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण-*
01 अदद पिस्टल .32 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर ।




![गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]](https://livesamacharplus.in/wp-content/uploads/2026/07/IMG-20260711-WA0004-scaled.jpg)




