झूला झूलते समय मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

झूला झूलते समय मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

बीजपुर (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गांव में एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया।
खेलते समय झूला झूल रही 8 वर्षीय मासूम बच्ची की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जरहा गांव निवासी शमशेर की पुत्री आसिया (8 वर्ष) घर पर अकेली खेल रही थी। परिवार के अन्य सदस्य पास ही एक पड़ोसी के यहां आयोजित विदाई कार्यक्रम में गए हुए थे।

इसी दौरान बच्ची ने घर की छत में लगी बल्ली के सहारे कपड़े की रस्सी से झूला बना लिया और उस पर झूलने लगी।
बताया जाता है कि खेल-खेल में झूला गोल-गोल घूमने लगा, जिससे रस्सी का फंदा कसता चला गया। मासूम खुद को छुड़ा नहीं सकी और दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कार्यक्रम से लौटे परिजनों ने जब घर के अंदर का दृश्य देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची को झूले में फंसा देख परिवार में चीख-पुकार मच गई।

आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

आसिया राजो स्थित एक सरकारी विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक और सहपाठी भी गहरे सदमे में हैं। गांव के लोग इस घटना को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे गांव में शोक की लहर

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश