जागरूक नागरिकों और सशक्त समाज से देश मजबूत होता है-प्राधिकरण सचिव राहुल 

जागरूक नागरिकों और सशक्त समाज से देश मजबूत होता है-प्राधिकरण सचिव राहुल

चोपन ब्लाक में सम्पन्न प्री मेगा कैम्प, 22 फरवरी को विकास भवन सोनभद्र में लगेगा प्रशासनिक और न्यायिक शिविर, हर वर्ग हेतु कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल, मूलभूत सुविधाएं और ज्वलंत समस्याओं का होगा त्वरित निदान।

चोपन सोनभद्र। जागरूक नागरिकों और सशक्त समाज से जहां देश मजबूत होता है वहीं विकास की धाराएं लगातार सिंचित होती हैं। यह बातें खंड विकास कार्यालय चोपन सभागार में मंगलवार 17 फरवरी 2026 को आयोजित प्री मेगा जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए न्यायाधीश राहुल, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव/सीविल जज सीनियर डिवीजन ने शिविरार्थियों से कही।

श्री राहुल ने कहा कि देश के नागरिकों के मूल हितों, अधिकार और उन्हें संचालित कल्याणकारी योजनाओं से पुष्ट करने हेतु 22 फरवरी को विकास भवन सोनभद्र में प्रशासन और न्याय पालिका के समन्वित प्रयास से

हर वर्ग हेतु कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल लगाकर वंचितों की मूलभूत आवश्यकताओं, उनके अधिकार और हितों की रक्षा व संरक्षा तथा उनकी ज्वलंत समस्याओं का त्वरित निदान किया जायेगा।

शिविर के दौरान, पशु पालन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, बाल विकास परियोजना, एडीओ समेत अन्य विभाग से आये वक्ताओं ने अपने अपने विभागों से संचालित योजनाएं, कैसे हों लाभान्वित, कैसे बचें फ्राड इत्यादि की जानकारी दी। इससे पूर्व पीएलवी कमाल अहमद ने शिविरार्थियों को शिक्षा, चिकित्सा, पेंशन, आजीविका, श्रम रोजगार, महिला अधिकारों, लिंग चयन अपराध, लैंगिक विषमता, डान, आशा, जागृति, संवाद, साथी योजना आदि के प्रति जागरूक और विभिषिका से सचेत करते हुए वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल की जानकारी दी।

प्री मेगा शिविर का संचालन लीगल एड डिफेंस सोनभद्र सत्या रमण त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर सीविल जज सीनियर डिवीजन सचिव, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र, एडीओ एसटी ऋशिकांन्त शुक्ला, एडीओ एजी पंकज यादव, डा. अनुभव सिंह, पवन कुमार, शिवानी, श्यामदेव योगेश कुमार, श्यामदेव, रिष्ठ लिपिक शमशाद, पीएलवी निगार फ़रजा़ना, शुभम त्रिपाठी, कमाल अहमद समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में शिविरार्थी मौजूद रहे।

मेगा शिविर बनेगा वंचितों का वरदान -न्यायाधीश राहुल

ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र, सचिव/न्यायाधीश राहुल ने कहा कि 22 फरवरी को सोनभद्र जनपद के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेंटर में प्रशासन और न्याय पालिका के समन्वित प्रयास से आयोजित होने वाले मेगा शिविर में बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं, अनुसूचित जाति जनजाति के वंचितों/पीड़ितों, हुमन ट्रैफिकिंग से पीड़ितों, महिलाएं, बच्चे, अंधापन, कुष्ठ रोगी,

खानाबदोश, बहरापन, मंदबुद्धि, सामुहिक आपदा, जातीय हिंसा से पीड़ितों, वर्ग विशेष पर अत्याचार, बाढ़ अकाल, औद्योगिक आपदा, औद्योगिक कर्मकार, किशोर अपराधी, निर्धन वर्ग, पात्र होते हुए योजना से वंचित, आधार कार्ड में सुधार इत्यादि से पीड़ितों की समस्या का समुचित उपाय किया जायेगा।

शिविर, हर वर्ग हेतु कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल, मूलभूत सुविधाएं और ज्वलंत समस्याओं का होगा त्वरित निदान।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी ने विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास एवं आयुष्मान कार्ड की प्रगति की किये समीक्षा

    जिलाधिकारी ने विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास एवं आयुष्मान कार्ड की प्रगति की किये समीक्षा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आयुष्मान कार्ड के प्रगति में…

    अधिकारियों, कर्मचारियों के टी0डी0एस0 कटौती नियमित किये जाने सम्बन्धित की गयी बैठक, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

      अधिकारियों, कर्मचारियों के टी0डी0एस0 कटौती नियमित किये जाने सम्बन्धित की गयी बैठक, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी ने विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास एवं आयुष्मान कार्ड की प्रगति की किये समीक्षा

    जिलाधिकारी ने विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास एवं आयुष्मान कार्ड की प्रगति की किये समीक्षा

    अधिकारियों, कर्मचारियों के टी0डी0एस0 कटौती नियमित किये जाने सम्बन्धित की गयी बैठक, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

    अधिकारियों, कर्मचारियों के टी0डी0एस0 कटौती नियमित किये जाने सम्बन्धित की गयी बैठक, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

    पिपरी में ‘जल शक्ति आध्यात्मिक पार्क’ का लोकार्पण, महाशिवरात्रि पर हुआ शिव उपासना-सत्संग कार्यक्रम

    पिपरी में ‘जल शक्ति आध्यात्मिक पार्क’ का लोकार्पण, महाशिवरात्रि पर हुआ शिव उपासना-सत्संग कार्यक्रम

    जागरूक नागरिकों और सशक्त समाज से देश मजबूत होता है-प्राधिकरण सचिव राहुल 

    जागरूक नागरिकों और सशक्त समाज से देश मजबूत होता है-प्राधिकरण सचिव राहुल 

    विधिक सहायता एवं सेवार्थ सम्पन्न प्री मेगा कैम्प

    विधिक सहायता एवं सेवार्थ सम्पन्न प्री मेगा कैम्प

    डीएफओ वन रेणुकूट: कमल कुमार संयम और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल

    डीएफओ वन रेणुकूट: कमल कुमार संयम और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल