पिपरी थाना प्रभारी श्री सत्येंद्र राय का हुआ स्थानांतरण। पत्रकार संघ द्वारा दी गई भावभीनी विदाई।

पिपरी थाना प्रभारी श्री सत्येंद्र राय का हुआ स्थानांतरण। पत्रकार संघ द्वारा दी गई भावभीनी विदाई।

पिपरी ( सोनभद्र) आज पिपरी थाना प्रभारी श्री सत्येंद्र राय के अनपरा थाना पर स्थानांतरण हो जाने के अवसर पर पत्रकार संघ के द्वारा भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अब पिपरी थाना प्रभारी का कार्यभार श्री पुण्य प्रसून श्रीवास्तव संभालेंगे।

थाना प्रभारी श्री सत्येंद्र राय ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में एक लोकप्रिय पुलिस अधिकारी के तौर पर अपनी पहचान बनाई। उनकी कार्यशैली से कभी किसी को कोई शिकायत नहीं हुई। श्री सत्येंद्र राय ने अपने कर्तव्य का निर्वहन भली-भांति किया और एक अनुशासित पुलिसकर्मी के रूप में अपनी पहचान बनाई। थाना परिसर में स्थित मंदिर का सुंदरीकरण कराने का श्रेय भी श्री सत्येंद्र राय को जाता है।

थाना प्रभारी श्री सत्येंद्र राय के विदाई समारोह में पत्रकारों के अतिरिक्त व्यापार मंडल के सदस्य गण और रेणुकूट चौकी इंचार्ज सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर एवं पुष्पों की माला पहनकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए पत्रकार संघ द्वारा कहा गया की श्री सत्येंद्र राय ने अपने सेवाकाल के दौरान पुलिस की गरिमा को बनाए रखा, और अपने कार्य को निष्ठा पूर्वक अंजाम दिया। रेणुकूट चौकी इंचार्ज ने इनकी कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि सत्येंद्र राय का पुलिस जनता के बीच जनसंपर्क बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

भावुक हो चुके श्री सत्येंद्र राय ने कहां की उन्हें पुलिस विभाग में काम करते हुए जो भी अनुभव प्राप्त हुए उन्होंने हमेशा नए सहकर्मियों के साथ साझा किया। उन्होंने पिपरी की जनता को बेहद भोली भाली बताते हुए कहा कि यदि प्रेम और सम्मान के साथ कार्य किया जाए तो सभी समस्याओं का हल बेहतर निकल सकता है।

श्री सत्येंद्र राय अपने विदाई के अवसर पर काफी भावुक नजर आये। उपस्थित सभी पत्रकारों, व्यापार मंडल के सदस्यों और उनके सहकर्मियों सहित सभी उपस्थिति जनों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    करमा क्षेत्र के ग्राम सभा करकी में संत शिरोमणि रविदास जी का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

      करमा क्षेत्र के ग्राम सभा करकी में संत शिरोमणि रविदास जी का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।   करमा सोनभद्र क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा करकी स्थित…

    पिपरी पुलिस ने 1किलो 198 ग्राम अवैध गाँजा पकड़ा:एक आरोपी निर्मला देवी अभियुक्त गिरफ्तार

    पिपरी पुलिस ने 1किलो 198 ग्राम अवैध गाँजा पकड़ा:एक आरोपी निर्मला देवी अभियुक्त गिरफ्तार   पिपरी (सोनभद्र)पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिपरी थाना प्रभारी श्री सत्येंद्र राय का हुआ स्थानांतरण। पत्रकार संघ द्वारा दी गई भावभीनी विदाई।

    पिपरी थाना प्रभारी श्री सत्येंद्र राय का हुआ स्थानांतरण। पत्रकार संघ द्वारा दी गई भावभीनी विदाई।

    करमा क्षेत्र के ग्राम सभा करकी में संत शिरोमणि रविदास जी का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

    करमा क्षेत्र के ग्राम सभा करकी में संत शिरोमणि रविदास जी का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

    पिपरी पुलिस ने 1किलो 198 ग्राम अवैध गाँजा पकड़ा:एक आरोपी निर्मला देवी अभियुक्त गिरफ्तार

    पिपरी पुलिस ने 1किलो 198 ग्राम अवैध गाँजा पकड़ा:एक आरोपी निर्मला देवी अभियुक्त गिरफ्तार

    लोढ़ी टोल प्लाजा पर हंगामा, मारपीट का वीडियो वायरल; अधिवक्ताओं में आक्रोश

    लोढ़ी टोल प्लाजा पर हंगामा, मारपीट का वीडियो वायरल; अधिवक्ताओं में आक्रोश

    निकली मंगल कलश यात्रा, मंडप में कलश स्थापित

    निकली मंगल कलश यात्रा, मंडप में कलश स्थापित

    धनुष यज्ञ और परशुराम लक्ष्मण संवाद की कथा सुनाई

    धनुष यज्ञ और परशुराम लक्ष्मण संवाद की कथा सुनाई