खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: फुटबॉल स्टेट ट्रायल में जिला फुटबॉल संघ सोनभद्र के MDCSA दुद्धी का शानदार प्रदर्शन

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: फुटबॉल स्टेट ट्रायल में जिला फुटबॉल संघ सोनभद्र के MDCSA दुद्धी का शानदार प्रदर्शन

दुद्धी/सोनभद्र।वाराणसी के लालपुर स्टेडियम में संपन्न हुआ स्टेट ट्रायल, दुद्धी की पूरी टीम का चयन खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत फुटबॉल का स्टेट ट्रायल दिनांक 13 जनवरी 2026 को लालपुर स्टेडियम, वाराणसी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।इस महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स अकादमी (MDCSA), दुद्धी, सोनभद्र की 10 सदस्यीय टीम ने सहभागिता की।एकेडमी की ओर से बालिका वर्ग में 9 खिलाड़ी—तारावती, शुभनीता, आंचल, पुष्पा, काजल, मानकुंवर, मंजू, सोनी एवं प्रमिला, जबकि बालक वर्ग में अंकित कुमार ने प्रतिभाग किया।प्रथम ट्रायल में सभी खिलाड़ियों का हुआ चयन अकादमी के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय रहा कि प्रथम ट्रायल में ही सभी 10 प्रतिभागियों का चयन कर लिया गया।

चयनित खिलाड़ी आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उपलब्धि दुद्धी क्षेत्र के खेल जगत के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है।राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के चयनकर्ताओं ने किया मूल्यांकन चयन प्रक्रिया में राष्ट्रीय चयनकर्ता श्री इरशाद अहमद, श्री अवधेश कुमार सिंह के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी जनाब शमशीर खान की विशेष उपस्थिति रही।

चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीकी कौशल, टीम भावना एवं खेल रणनीति का गहन परीक्षण किया और सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए पंजीकरण पूर्ण चयनित सभी खिलाड़ियों का खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए विधिवत पंजीकरण भी कर दिया गया। इससे अब खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में पूरी तरह जुट सकेंगे।दुद्धी और सोनभद्र का बढ़ाया मान इस चयन प्रक्रिया में सहभागिता कर MDCSA दुद्धी की टीम ने क्षेत्र एवं जनपद सोनभद्र का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया।

खिलाड़ियों की इस सफलता से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा मिली है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सराहनीय सहयोग।इस पूरी चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कमलेश मोहन एवं सोनांचल विद्यालय के प्रबंधक श्री राजेश्वर श्रीवास्तव का मार्गदर्शन एवं सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। उनके सहयोग से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा एवं प्रोत्साहन प्राप्त हुआ।

धार्मिक आस्था के साथ यात्रा का समापन
वापसी के दौरान खिलाड़ियों एवं टीम प्रबंधन ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान किया तथा काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

  • Related Posts

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

      विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक   विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलायुक्त विन्ध्याचंल/ रोल ऑब्जर्वर श्री…

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

      सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा अन्नप्र्र्राशन गोदभराई की गयी रस्म अदायगी मा0 अध्यक्ष व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन

    होली के त्यौहार शिवद्वार मंदिर कि अद्वितीय दृश्य घोरावल/ सोनभद्र जनपद सोनभद्र के अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान

    होली के त्यौहार शिवद्वार मंदिर कि अद्वितीय दृश्य घोरावल/ सोनभद्र जनपद सोनभद्र के अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान