सोनभद्र जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों के साथ की गयी बैठक

सोनभद्र जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों के साथ की गयी बैठक

आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का ससमय निस्तारण किया जाये सुनिश्चित-मुख्य विकास अधिकारी*

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों व कम्प्यूटर आपरेटर की उपस्थिति में बैठक की गयी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, आई0जी0आर0एस0, थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा जन मानस की समस्याओं का ससमय निस्तारण किया जा सकें।

उन्होंने कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायातों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें।

बैठक के दौरान उन्हांेने कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शिकायतकर्ता से वार्ता कर संतुष्ट करने के उपरान्त ही आख्या अपलोड कराया जाये, जिससे जन समस्या निस्तारण में किसी प्रकार की समस्या न होने पायें। केवल वे ही शिकायत स्पेशल क्लोज में की जाये, जो पोर्टल पर उपलब्ध स्पेशल क्लोज की श्रेणी में आते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की शिकायत को गंभीरता से काउंसिलिंग करते हुए प्रकरण का निस्तारण किया जाये। ग्रामीण स्तर पर प्राप्त पात्रों के चयन सम्बन्धित शिकायतों का ग्राम प्रधान से वार्ता कर पात्र/अपात्र की सही जानकारी प्राप्त करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये। सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन आई0जी0आर0एस0 पोर्टल को लागिन करते हुए प्राप्त होने वाली शिकायतों का फीडबैक भी प्राप्त करते रहें और प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी ससमय कराना सुनिश्चित करेंगें।

आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण अवधि में ही शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये, इस कार्य में लापरवाही व शिथिलता बरतने वाले के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा0) श्री वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी श्री हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय, डी0सी0 मनरेगा श्री रवीन्द्र वीर सिंह, ए0सी0एम0ओ0, आई0जी0आर0एस0 पटल के श्री रविकान्त तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश