कोन वन रेंज के भूमि पर कब्जा बदस्तुर् जारी, विभाग बना मुकदर्शक, पर्यावरण प्रेमियों ने किया अंतर्राजीय सीमा बागेसोती पर किया जोरदार प्रदर्शन।

कोन वन रेंज के भूमि पर कब्जा बदस्तुर् जारी, विभाग बना मुकदर्शक, पर्यावरण प्रेमियों ने किया अंतर्राजीय सीमा बागेसोती पर किया जोरदार प्रदर्शन।

कोन /सोनभद्र – वन रेंज कोन के अंतर्गत बागेसोती,भालूकुदर सेक्सन में वन माफियाओं की सक्रियता इस कदर बढ़ गयी है कि क्षेत्र में कीमती पेड़ काटकर वन भूमि पर कब्जा किया जा चुका है। संबंधित विभाग कार्यवाही के नाम पर मूकदर्शक बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि बागेसोती के अंतर्राज्जीय सीमा उत्तर प्रदेश व झारखंड सीमा पर स्थित पाटगढ़ में झारखंड वासियों द्वारा उत्तर प्रदेश के वन सीमा के अन्तर्गत लगभग 700 मीटर अंदर आकर घर तक बना लिए हैं और वहीं बागेसोती बीट अन्तर्गत खोहिया के जंगल , बड़ाप के ललुआ खोह समेत झारखंड सीमा व भालुकूदर सेक्सन के धरनवा बॉर्डर पर अबैध रूप से वन भूमि पर भू माफियाओं द्वारा कब्जा किया जा चुका है । जिससे आजीज होकर स्थानीय लोगों द्वारा कई बार मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को पूर्व में अवगत कराया जा चुका है फिर भी वन विभाग के आलाधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं और कागजी कोरम पूरा करने में मशगूल हैं।

जिसका नतीजा हुआ कि बागेसोती बीट के अंतर्राजीय सीमा व खोहिईया जंगल, झारखंड बार्डर, बड़ाप के ललुआ खोह के साथ भालुकूदर् बीट के धरनवा सीमा समेत सम्पूर्ण वन रेंज में वन भूमि पर कब्जा करने का सिलसिला जारी है।सूत्रों की मानें तो वनकर्मी की मिलीभगत से सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर कब्जा कर मकान तक बना लिए गए हैं। वहीं आज तड़के वरिष्ठ समाजसेवी जोखन प्रसाद की अगुवाई में दर्जनों लोगों ने अंतर्राजीय सीमा पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए शासन प्रसाशन से मांग किया है कि सर्वप्रथम दोनों राज्यों के वन विभाग की संयुक्त टीम आपस में समन्वय बनाकर शांति पूर्वक सीमा विवाद को तत्काल हल करते हुए वन रेंज कोन के बागेसोती बीट, भालूकुदर् बीट सहित अन्य बीट में हुए वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाय।

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से मुरलीधर पाण्डेय, जोखन प्रसाद, अमरकेश यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य अयोध्या प्रसाद कनौजिया, उमेश प्रजापति, राकेश जायसवाल, बुद्धिनारायण खरवार, रजाक अंसारी, असलम, लालदेव पासवान, शंकर पासवान,नन्हकू राम, हरिलाल खरवार, संतोष कुमार, गुलाबचंद राम, रामबचन, रघुनाथ सिंह, महिपत् प्रजापति आदि दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।

जिसके क्रम में
वरिष्ठ समाजसेवी जोखन प्रसाद यादव व बिहारी प्रसाद ने आरोप लगाया कि विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी क्षेत्र में न तो रहते हैं और न ही नियमित गस्त करते हैं बल्कि अन्यत्र निवास करते हैं और वहीं वन चौकी विरान पड़ा है । जिसका परिणाम है कि वन भूमि पर कब्जा करने वालों का हौसला बुलंद हैं विभाग के निष्कृयता के कारण क्षेत्र में वन रेंज के अन्तर्गत सम्पूर्ण बीट के वन भूमि पर अतिक्रमण व अंतर्राजीय सीमा पर कब्जा बदसूर् जारी है।

  • Related Posts

    सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”

      सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”   आज दिनांक 03.06.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक…

    जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

      जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित   आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में देरी, अंश निर्धारण में शिथिलता पर कार्रवाई आईजीआरएस में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”

    सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”

    जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

    जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

    थाना पिपरी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, घर से भटककर रेणुकूट पहुंचे बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया

    थाना पिपरी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, घर से भटककर रेणुकूट पहुंचे बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया

    सोनभद्र आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

    सोनभद्र आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

    चतरा ब्लॉक में 100 गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई पोषण पोटली, 53 महिलाओं को मिला मातृ वंदना योजना का लाभ

    चतरा ब्लॉक में 100 गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई पोषण पोटली, 53 महिलाओं को मिला मातृ वंदना योजना का लाभ

    भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के समारोह में पत्रकार दीपू तिवारी को मिला ‘पत्रकार गौरव सम्मान’

    भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के समारोह में पत्रकार दीपू तिवारी को मिला ‘पत्रकार गौरव सम्मान’