हाइवे पर नाली निर्माण कराने को लेकर रहवासियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात किया ।

हाइवे पर नाली निर्माण कराने को लेकर रहवासियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात किया ।

वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग के सोन पुल के पास पटवध का मामला।

मुख्यमार्ग के दुकानदारों और रहवासियों को कार्यदाई संस्था उपसा द्वारा नोटिस के बाद गर्माया मामला।

सोनभद्र। वाराणसी शक्तिनगर राज्यमार्ग पर सोन पुल के पास मुख्यमार्ग जानलेवा गड्ढे में होता जा रहा है तब्दील, जिसे लेकर अखबार में पूर्व में कई बार खबर प्रकाशित हुई है।

इस राज्यमार्ग की रखरखाव व देखभाल और करने वाली संस्था एसीपी टोल प्लाज़ा व उपसा परियोजना के द्वारा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों को नोटिस जारी किया जा रहा जिसे लेकर रहवासियों की चिंता बढ़ गई है।

जिसे लेकर सोमवार को भाकपा नेता कामरेड आर के शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय रहवासियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें लिखित रूप पत्रक दिया और सड़क के किनारे नाली निर्माण कराने की बात को रखा। रहवासियों का कहना रहा कि हम लोगों द्वारा कार्यदाई संस्था को अवगत कराया गया है कि इस स्थान पर पक्की नाली का निर्माण किया जाए।

लेकिन कार्यदाई संस्था द्वारा उल्टे ही हम लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है। आज हम सभी इस समस्या के निजात के लिए जिलाधिकारी महोदय से निवेदन किए हैं घरों के पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हो पाने से चोपन पुल से राबर्ट्सगंज की ओर करीब पांच सौ मीटर तक सड़क क्षतिग्रस्त और गड्ढे में तब्दील होती जा रही है जिसका तत्काल समाधान किया जाए।

जिलाधिकारी से इस मुलाकात के दौरान भाकपा नेता कामरेड आर के शर्मा, संदीप कुमार रावत, रविन्द्र गिरी, मुकेश गुप्ता, राज निषाद, कमलेश केशरी व अभिषेक रावत आदि मौजूद रहे।

विदित हो कि प्रति दिन नदी से बालू लोड वाली सैकड़ों ट्रकों से गिरते पानी से भी इस राज्यमार्ग की हालत और खस्ताहाल में है । यह भी सत्य है कि इस राज्यमार्ग पर प्रतिदिन लाखों की टोल वसूली भी है उसके वावजूद इस राज्यमार्ग की अच्छी स्थिति में नहीं है ।

  • Related Posts

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

          सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी   डीजल पेट्रोल के सम्बन्ध में भ्रम, अफवाह अथवा दुष्प्रचार किये जाने…

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

      विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक   विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलायुक्त विन्ध्याचंल/ रोल ऑब्जर्वर श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन