अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र श्री शैलेन्द्र यादव ने अवगत कराया है कि उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,

अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र श्री शैलेन्द्र यादव ने अवगत कराया है कि उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,

लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर में संचालित मीडिएशन सेंटर में आज एक दंपत्ति के विवाद की सुनवाई अधिवक्ता मध्यस्थ श्रीमती पूनम सिंह एडवोकेट मीडिएटर द्वारा की गयी। सुनवाई के दौरान दम्पत्ति अपने पिछले गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने को राजी हो गये हैं।

निवासी सलखन परगना- अगोरी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र निवासी कविता की शादी लगभग वर्ष 2022 में ग्राम कनेटी थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र निवासी शिवमणि यादव से हुई थी।

शादी के बाद वर्ष जुलाई 2022 में दम्पत्ति के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद कविता अपने मायके आकर रहने लगी। शिवमणि ने पत्नी के खिलाफ परिवार न्यायालय में धारा- 9 हिन्दू विवाह अधि01955 के अन्तर्गत् मुकदमा दाखिल किया।

पत्रावली को माननीय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय से विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित मध्यस्थता केन्द्र में सुलह-समझौता हेतु प्रेषित किया गया। मामले की सुनवाई मीडिएशन सेंटर में की गई।

मीडिएशन सेंटर द्वारा भेजे गये नोटिस के बाद कविता मीडिएशन सेंटर में हाजिर हुयी। सेंटर में हुई बातचीत में दोनों के बीच सारे गिले-शिकवे दूर हो गये। दम्पत्ति के बीच समझौता हो गया।

सुनवाई के दौरान श्री शैलेन्द्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा उक्त दम्पत्ति को भविष्य में एक-दूसरे का सम्मान करते हुए दाम्पत्य जीवन का निर्वाह करने हेतु प्रेरित किया गया।

  • Related Posts

    रेणुकूट में निवेश घोटाले के आरोपी भागीरथी मौर्य पर शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर संपत्तियां कुर्क

    रेणुकूट में निवेश घोटाले के आरोपी भागीरथी मौर्य पर शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर संपत्तियां कुर्क   सोनभद्र 21 जुलाई। पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुकूट स्थित निवेश के नाम पर…

    भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार

    भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार जिलाधिकारी बोलेकृपारदर्शिता के साथ होगा योजनाओं का क्रियान्वयन, 50 खेत तालाबों का निर्माण भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रेणुकूट में निवेश घोटाले के आरोपी भागीरथी मौर्य पर शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर संपत्तियां कुर्क

    रेणुकूट में निवेश घोटाले के आरोपी भागीरथी मौर्य पर शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर संपत्तियां कुर्क

    भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार

    भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार

    सोनभद्रज नशिकायतों की सुनवाई में अब नहीं चलेगी लापरवाही, प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक ऑनलाइन समीक्षा करेंगे जिलाधिकारी

    सोनभद्रज नशिकायतों की सुनवाई में अब नहीं चलेगी लापरवाही, प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक ऑनलाइन समीक्षा करेंगे जिलाधिकारी

    टोरंटो की तर्ज पर रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे विकसित होंगी स्मार्ट नगरीय सुविधाएं

    टोरंटो की तर्ज पर रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे विकसित होंगी स्मार्ट नगरीय सुविधाएं

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम”  [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान