डाला सोनभद्र- डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत डाला चढ़ाई पर एक ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को देर रात लगभग दस बजे बाइक सवार राकेश मिश्रा उर्फ बब्बू मिश्रा उम्र करीब 36 वर्ष पुत्र स्वर्गीय धनई मिश्रा निवासी डाला चढ़ाई डाला बाजार से डाला चढ़ाई घर जा रहा था
उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गया वहीं स्थानीय लोगों के मदद से घायल को नजदीकी निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने अग्रिम समुचित इलाज के लिए वाराणसी स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।






![गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]](https://livesamacharplus.in/wp-content/uploads/2026/07/IMG-20260711-WA0004-scaled.jpg)
