एसडीएम ने आबकारी व पुलिस विभाग के साथ शराब के अवैध ठिकानों पर की छापेमारी दुद्धी, सोनभद्र।

एसडीएम ने आबकारी व पुलिस विभाग के साथ शराब के अवैध ठिकानों पर की छापेमारी
दुद्धी, सोनभद्र।

झारखंड में हो रहे विधान सभा चुनाव व दीपावली पर्व के मद्देनजर उप जिलाधिकारी दुद्धी ने आबकारी विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ झारखंड बॉर्डर क्षेत्र के गांव में छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब बनाने के लहन को जहां नष्ट किया वहीं शराब भी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

 

एसडीएम दुद्धी निखिल यादव ने बताया कि सोमवार को झारखंड बॉर्डर स्थित मुड़ीसेमर गांव में छापेमारी के दौरान तीन डब्बे में रखी शराब के साथ-साथ करीब 200 किलो लहन नष्ट किया गया।

मौके से अवैध शराब के कारोबार करने वाले लोगों के पलायित हो जाने के बाद एसडीएम ने शराब के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके पश्चात एसडीएम का काफिला

सलैयाडीह गांव स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान पर पहुंचकर दुकान की स्टाक रजिस्टर से मिलान किया। साथ ही किसी भी हालत में स्टॉक से ज्यादा शराब भंडारण करने,

मिलावटी शराब बेचने या थोक में किसी भी जगह शराब सप्लाई न करने की सख्त निर्देश दिए।

 

टीम में आबकारी निरीक्षक रवि नंदन, विंढमगंज इंस्पेक्टर प्रमोद यादव अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ शामिल रहे। सोनभद्र से दीपक सिंह व मुहम्मद शमीम अंसारी की रिपोर्ट दैनिक भास्कर

  • Related Posts

    रेणुकूट में निवेश घोटाले के आरोपी भागीरथी मौर्य पर शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर संपत्तियां कुर्क

    रेणुकूट में निवेश घोटाले के आरोपी भागीरथी मौर्य पर शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर संपत्तियां कुर्क   सोनभद्र 21 जुलाई। पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुकूट स्थित निवेश के नाम पर…

    भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार

    भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार जिलाधिकारी बोलेकृपारदर्शिता के साथ होगा योजनाओं का क्रियान्वयन, 50 खेत तालाबों का निर्माण भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रेणुकूट में निवेश घोटाले के आरोपी भागीरथी मौर्य पर शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर संपत्तियां कुर्क

    रेणुकूट में निवेश घोटाले के आरोपी भागीरथी मौर्य पर शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर संपत्तियां कुर्क

    भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार

    भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार

    सोनभद्रज नशिकायतों की सुनवाई में अब नहीं चलेगी लापरवाही, प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक ऑनलाइन समीक्षा करेंगे जिलाधिकारी

    सोनभद्रज नशिकायतों की सुनवाई में अब नहीं चलेगी लापरवाही, प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक ऑनलाइन समीक्षा करेंगे जिलाधिकारी

    टोरंटो की तर्ज पर रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे विकसित होंगी स्मार्ट नगरीय सुविधाएं

    टोरंटो की तर्ज पर रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे विकसित होंगी स्मार्ट नगरीय सुविधाएं

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम”  [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान