जिलाधिकारी सोनभद्र व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से एनटीपीसी शक्तिनगर में परियोजनाओं के अधिकारियों के साथ की गयी मीटिंग

जिलाधिकारी सोनभद्र व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से एनटीपीसी शक्तिनगर में परियोजनाओं के अधिकारियों के साथ की गयी मीटिंग

ओवर लोड गाड़ियों से परिवहन न करने, 07 वर्ष से अधिक पुरानी गाड़ियों से परिवहन न करने, गाड़ियों को सड़क पर खड़ा न करने व गाड़ियों के परियोजना के अन्दर खड़ी करने हेतु व्यवस्था करने के लिए दिये गये सख्त निर्देश*

अवगत कराना है कि बीते काफी दिनों से देखा जा रहा है कि हाथीनाला से अनपरा तक जो मार्ग है उसपर परियोजनाओं/कम्पनियों की बड़ी गाड़ियां चल रही है जिसके कारण आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तथा दुर्घटनाएं भी हो रही है जिससे आमजनमानस को काफी असुविधा हो रही है।

जिसके सामाधान हेतु श्री बी0एन0 सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र व श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से एनटीसीसी शक्तिनगर में परियोजनाओं/कम्पनियों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गयी। मीटिंग के दौरान परियोजनाओं/कम्पनियों के अधिकारियों को यह निर्देश दिये गये कि परियोजना से निकलने वाली गाड़ियों को ओवरलोड न किया जाय,

एक दिन में एक सीमित मात्रा में ही गाड़ियों को छोड़ा जाये, गाड़ियां सड़क पर न खड़ी हो, सभी परियोजनाएं/कम्पनियां अपने अन्दर अपनी गड़ियों को खड़ी करने के लिए उचित प्रबन्ध करे, 07 वर्ष से अधिक पुरानी गाड़ियों को परिवहन में न लगाया जाये जिससे की दुर्घटना की सम्भावना कम हो सके ।

इसके अलावा मीटिंग में महोदय द्वारा यह बताया गया कि हाथीनाला से अनपरा के बीच तीन स्थानों को चिन्हित कर परियोजनाओं के सहयोग से रिकवरी वैन रखी जायेगी जिससे कोई भी गाड़ी खराब होने पर तत्काल उसे रोड के किनारे किया जा सके तथा पुलिस पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था की जायेगी जिससे कोई सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करे।

जिससे आमजनमानस को भी कोई असुविधा न हो और परियोजनाएं भी सुचारू रूप से चल सकें।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी