सोनभद्र  अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र श्री शैलेन्द्र यादव ने अवगत कराया है कि माननीय जनपद एवं सत्र न्यायाधीश श्री रवीन्द्र विक्रम सिंह अध्यक्ष,

सोनभद्र
अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र श्री शैलेन्द्र यादव ने अवगत कराया है कि माननीय जनपद एवं सत्र न्यायाधीश श्री रवीन्द्र विक्रम सिंह अध्यक्ष,

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा आज दिनांक 04.10.2024 को राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर का निरीक्षण किया गया। साथ में श्री शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीशध्सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

सोनभद्र भी उपस्थित रहें। जनपद सोनभद्र में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) संचालित नही है, अतः जनपद सोनभद्र से संबंधित विधि के विरूद्ध में बालक जनपद मीरजापुर में स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में आवासित किये जाते है, इसके अतिरिक्त केयर टेकर श्री रमाकान्त मिश्रा भी उपस्थित थे।

राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर में कुल 62 किशोर आवासित है, जिसमें जनपद सोनभद्र के 16 विधि के विरूद्ध बालक आवासित है।

सभी बालकों से उनके मामले एवं समस्याओं के बारे में पूछताछ किया गया। उक्त सभी द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हे राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर में उन्हे किसी प्रकार की कोई असुविधा नही है।

स्वास्थ्य ठीक है तथा खाने पीने का सामान निर्धारित मीनू के अनुसार प्राप्त होता है। उक्त सभी बालकों से किशोर न्याय अधिनियम के तहत चल रही उनकी जाँच की प्रगति के संबध में पूछ-ताछ किया गया। प्रभारी अधीक्षक श्री लल्लन प्रसाद,

सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर, को निर्देशित किया गया कि राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर की सफाई आदि की व्यवस्था प्रतिदिन कराना सुनिश्चित करें तथा किशोरों के भोजन आदि की व्यवस्था, उनके पढ़ाई, चिकित्सा, खेलने व मनोरंजन आदि का प्रबन्ध नियमानुसार सुचारू रूप से करना सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी