सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

 

सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

उचित दर विक्रेता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मा0 मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित जिलाधिकारी को सौंपा धन्यवाद ज्ञापन

लाभांश में रूपया 35 प्रति क्विंटल की वृद्धि को बताया आर्थिक संबल एवं सम्मान प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय

सोनभद्र। उचित दर विक्रेता संघ, सोनभद्र के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ से भेंट कर प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में रूपया 35 प्रति क्विंटल की वृद्धि करते हुए रूपया 90 से बढ़ाकर रूपया 125 प्रति क्विंटल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं मा० खाद्य एवं रसद मंत्री श्री मनोज कुमार पांडेय जी के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा।

उचित दर विक्रेता संघ ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित दर विक्रेता गरीब, जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा लाभांश में की गई यह वृद्धि उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ उनके सेवा कार्य के प्रति सरकार की संवेदनशीलता एवं सम्मान को भी प्रदर्शित करती है।

संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि लाभांश में वृद्धि से उचित दर विक्रेताओं के आर्थिक हितों को मजबूती मिलेगी तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहयोग मिलेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति विशेष कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही मा० खाद्य एवं रसद मंत्री श्री मनोज कुमार पांडेय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उचित दर विक्रेताओं के हितों एवं समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए लिया गया यह निर्णय उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश