जिलाधिकारी ने विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास एवं आयुष्मान कार्ड की प्रगति की किये समीक्षा

जिलाधिकारी ने विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास एवं आयुष्मान कार्ड की प्रगति की किये समीक्षा

निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आयुष्मान कार्ड के प्रगति में लायी जाये तेजी, शिथिलता बरतने पर सम्बन्धित के खिलाफ होगी कार्यवाही-जिलाधिकारी

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के नाम पर कोई बिचौलिया व्यक्ति लाभार्थियों से धनराशि की मांग करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर की जाये कार्यवाही-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आज विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए तथा पात्र लाभार्थियों के देयकों का भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

यदि प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना के नाम पर कोई बिचौलिया अथवा अन्य व्यक्ति लाभार्थियों से धनराशि की मांग करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को समय से आवास उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों के द्वारा आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।

उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी की जाये और वेतन भुगतान पर रोक लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाये, अन्यथा की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने भी विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्री हेमन्त कुमार सिंह, सी0एम0ओ0 डॉ0 पंकज राय, जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण, डी0सी0 मनरेगा श्री रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहंे।

  • Related Posts

    अनपरा सोनभद्र 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनपरा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

    अनपरा सोनभद्र 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनपरा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सैकड़ों बिजली कार्मिकों तथा…

    अनपरा  सोनभद्र तापीय परियोजना में चला वृहद स्वच्छता अभियान

    अनपरा  सोनभद्र तापीय परियोजना में चला वृहद स्वच्छता अभियान अधिकारियों, कर्मचारियों व खिलाड़ियों ने हाथी पार्क में किया श्रमदान स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण ही सच्ची उन्नति का आधार-सीजीएम अगले रविवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनपरा सोनभद्र 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनपरा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

    अनपरा सोनभद्र 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनपरा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

    अनपरा  सोनभद्र तापीय परियोजना में चला वृहद स्वच्छता अभियान

    अनपरा  सोनभद्र तापीय परियोजना में चला वृहद स्वच्छता अभियान

    जनपद सोनभद्र में भव्य जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन

    जनपद सोनभद्र में भव्य जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन

    लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

    लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

    घोरावल में सुशासन प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विकास योजनाओं की उपलब्धियां प्रदर्शित

    घोरावल में सुशासन प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विकास योजनाओं की उपलब्धियां प्रदर्शित

    देवी मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

    देवी मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान