क्षेत्राधिकारी ओबरा सोनभद्र द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, यातायात नियम एवं पुलिस हेल्पलाइन के प्रति किया गया जागरूक

क्षेत्राधिकारी ओबरा सोनभद्र द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, यातायात नियम एवं पुलिस हेल्पलाइन के प्रति किया गया जागरूक

जानकारी ही सुरक्षा है — बच्चों को साइबर व यातायात सुरक्षा का पाठ

*क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार* द्वारा थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत स्थित Sacred Heart Convent School में छात्र-छात्राओं को पुलिस सहायता से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराधों से बचाव एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा बच्चों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु 1090/1091, तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर एवं cybercrime.gov.in पोर्टल का किस प्रकार उपयोग किया जाए। बच्चों को ऑनलाइन ठगी,

फर्जी कॉल, ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने तथा संदिग्ध लिंक से बचने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त यातायात नियमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया। बच्चों को बताया गया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़े हादसों से बचा जा सकता है।

क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक, सतर्क एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहे तथा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों की सराहना की गई।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश