करमा क्षेत्र के ग्राम सभा करकी में संत शिरोमणि रविदास जी का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
करमा सोनभद्र क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा करकी स्थित संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर प्रांगण में दिनांक 01 फरवरी 2026, दिन रविवार को संत शिरोमणि रविदास जी का जन्मदिवस बड़े ही श्रद्धा, धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया, जिसके पश्चात भजन-कीर्तन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।
रामसूबेदार एनसीएल रिटायर कर्मी ने कहा कि हमें एकजुट होकर संत शिरोमणि रविदास जी के जन्म उत्सव अधिक से अधिक संख्या में एकत्र होकर व साथ मिलकर समानता व एक दुसरे से हमेशा प्रेम भाव व उनके विचारों को लोगों तक अधिक संख्या में जाना चाहिए वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान कैलाश, क्षेत्र पंचायत सदस्य बुद्धि सागर, अर्जुन कुमार गौतम, तेजन भारतीय, शास्त्री भारतीय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में हुआ।







